Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न

    पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

     

    *विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा- महिलाओं और समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का लें संकल्प*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा की सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को मानगो स्थित हनुमान बड़ा मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मीरा मुंडा,

     

     

     

    अभियान के जिला संयोजक डॉ राजीव कुमार, जिला महामंत्री संजीव सिंह समेत कई अन्य नेतागण व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की बारीकियों और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

    कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन के लिए महापर्व के भांति है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर पार्टी के विचारों और गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने का कार्य करना है।

     

    वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य न केवल संगठन को विस्तार देना है, बल्कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को, पार्टी से जोड़ने का भी है। जितने अधिक सदस्य हम पार्टी से जोड़ेंगे, उतनी ही मजबूती से हम अपने विचारों और नीतियों को समाज में स्थापित कर सकेंगे।

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जनता के मुद्दों और उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है। हमारा उद्देश्य केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए सतत प्रयास करना है।

     

    जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान केवल संगठन को मजबूत करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग को साथ लाने का एक संकल्प भी है।

    इस दौरान मंच संचालन अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने किया।

    कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, सभी मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों के सदस्यता प्रभारी और सह प्रभारी उपस्थित रहे।

    सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतराष्ट्रीय भोजपुरी साहित्यिक सांस्कृतिक दो दिवसीय महोत्सव सम्पन्न हुआ
    Next Article नर सेवा नारायण सेवा – अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    April 23, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.