Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को सम्मानित किया
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को सम्मानित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को सम्मानित किया

    नयी दिल्ली:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां हुए समारोह में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

    साल 1950 से नेपाल और भारत के सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की परंपरा रही है।

     

     

    राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति ने नेपाल के सेनाध्यक्ष सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को उनके सराहनीय सैन्य कौशल और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को और आगे बढ़ाने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।”

    जनरल सिगडेल ने मंगलवार को भारत की महत्वपूर्ण यात्रा शुरू की जो दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

     

    वह 11 से 14 दिसंबर भारत की यात्रा पर हैं। यह नेपाल और भारत के बीच रक्षा सहयोग को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रगाढ़ बनाने के लिए जारी प्रयासों को रेखांकित करती है।

    नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने पिछले महीने काठमांडू में एक विशेष समारोह में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाल की सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भरोसा नहीं, ‘अराजकता’ फैलाने की कर रही है कोशिश: नड्डा
    Next Article राष्ट्रीय बगवानी मिशन के तहत जिला के 50 किसानों को एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया IHT ग्रेटर नोएडा

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.