Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय बगवानी मिशन के तहत जिला के 50 किसानों को एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया IHT ग्रेटर नोएडा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राष्ट्रीय बगवानी मिशन के तहत जिला के 50 किसानों को एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया IHT ग्रेटर नोएडा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रीय बगवानी मिशन के तहत जिला के 50 किसानों को एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा गया IHT ग्रेटर नोएडा

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए ने समाहरणालय से किसानों के बस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन के लिए किया रवाना

    जिला उ‌द्यान कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के तत्वावधान में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत 50 किसानों को इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के लिए 5 दिनों के एक्सपोजर विजिट हेतु रवाना किया गया।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी द्वारा समाहरणालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया जहां से सभी किसान रेल मार्ग से नोएडा जाएंगे। इस अवसर पर जिला उ‌द्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

     

     

    नोएडा स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हॉर्टिकल्चर में किसानों को उन्नत खेती व अन्य तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के लिए विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। इस विजिट में किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सभी किसान हाई-टेक बागवानी फसलों और संरक्षित खेती का अध्ययन, हाइड्रोपोनिक्स खेती, पॉलीहाउस और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सॉइल हेल्थ मैनेजमेंट, कंट्रोल्ड इनवॉयर्नमेंट एग्रीकल्चर, सब्जियों और फूलों की खेती। विभिन्न फलों के बगीचों का अध्ययन, सीड ट्रीटमेंट, माइक्रो इरिगेशन आदि का प्रक्षिक्षण प्राप्त करेंगे।

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने इस मौके पर सभी किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस एक्सपोजर विजिट का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। आधुनिक और उन्नत तकनीक की खेती से उत्पादन में बढोत्तरी के साथ ही जीविकोपार्जन के भी अन्य साधन सामने आएंगे तथा किसान अपनी उत्पादकता बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को सम्मानित किया
    Next Article कमलपुर लूट कांड मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार,पिस्तौल , कार एवं अन्य सामान बरामद

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.