Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायती नहीं पक्षपात करती है सीजीपीसी: कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पंचायती नहीं पक्षपात करती है सीजीपीसी: कुलविंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पंचायती नहीं पक्षपात करती है सीजीपीसी: कुलविंदर
    सिख पंथ में संबंध विच्छेद की गुंजाइश नहीं
    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि सीजीपीसी (सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के पदधारी किसी भी सामाजिक धार्मिक मामले में पंचायती नहीं बल्कि पक्षपात करती है। यह हमेशा ताकतवर एवं प्रभावशाली लोगों के पक्ष में खड़ी रहती है और कमजोर लोगों को दबाने का काम करती है। जिला पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी तथा न्यायालय में कमजोर वर्ग व्यक्ति के साथ न्याय होने की उम्मीद है परंतु सीजीपीसी से ना उम्मीद और निराश होना पड़ता है। बारीडीह एवं सीतारामडेरा गुरुद्वारा का मामला पूरे शहर में जग जाहिर है कि सेंट्रल कमेटी के दो चार पदाधिकारी की भूमिका कितनी गंदी, अविवेकपूर्ण और पक्षपात वाली रही है। इन्हें धर्म, पंथ, समाज से कुछ मतलब नहीं बल्कि इसकी आड़ में अपना व्यवसाय चमकाने की पड़ी रहती है।

     

    सिख पंथ में विवाह के संबंध विच्छेद का कोई प्रावधान नहीं है। श्री अकाल तक साहब से भी आदेश जारी है कि गुरुद्वारा कमेटी ऐसा कोई फैसला नहीं करेगी जिसमें विवाह का संबंध विच्छेद किया जाए।
    सिखों ने खुद सरकार पर दबाव बनाकर आनंद मैरिज एक्ट कानून बनवाया है जिसमें भी संबंध विच्छेद की गुंजाइश नहीं है। फिर गुरुद्वारा कमेटी क्यों संबंध विच्छेद जैसा पाप कर रही है।

     

    ऐसा कई बार देखने को मिला है जब गुरुद्वारा कमेटी में संबंध विच्छेद कर दिया गया है और लड़का लड़की ने दूसरी शादी कर ली है परंतु कोर्ट में उन्हें अपना केस हारना पड़ा है।

     

    कुलविंदर सिंह के अनुसार जिला एसएसपी, सिटीएसपी, डीएसपी एवं थाना प्रभारी को सीजीपीसी के शब्द जाल में फंसने की जरूरत नहीं है कानून के अनुसार उन्हें अपना काम करना चाहिए। जब भारतीय न्यायिक व्यवस्था में प्री लिटिगेशन, मिडियेशन जैसे प्रावधान है तो फिर बाहरी मनमाने ढंग से पंचायती करने वाली व्यवस्था की जरूरत क्या है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथरस बलात्कार-हत्या मामले की पीड़िता के परिवार से मिलेंगे राहुल
    Next Article जैट रजिस्ट्रेशन में बना रिकॉर्ड, कुल 1,42,235 उम्मीदवारों ने किया आवेदन

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.