Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में सीपीग्राम, विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में सीपीग्राम, विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में सीपीग्राम, विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    न्यायालयवार नीलाम पत्र से संबंधित लंबित वादों की हुई समीक्षा; जल्द से जल्द निष्पादन करने हेतु दिए गए निर्देश*_

    सीपी ग्राम पोर्टल की हुई समीक्षा; कोई लंबित वाद नहीं है दर्ज*_

    आज दिनांक 09.12.2024 को उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में सीपीग्राम पोर्टल पर दर्ज मामले, माननीय उच्च न्यायालय में लंबित वादों के अलावा जिला नीलाम पत्र/विधि शाखा की मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    बैठक में बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय में कुल 491 वाद लंबित हैं। उक्त वादों का उप विकास आयुक्त ने विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सीपी ग्राम पोर्टल में दर्ज मामलों की समीक्षा की, उन्होंने पाया कि वर्तमान में कोई भी मामला लंबित नहीं है, उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा भविष्य में जो भी मामले सीपी ग्राम से संबंधित आएं तो उसका निर्धारित समयावधि में निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने नीलाम पत्र से जुड़े न्यायालयवार यथा अनुमंडल, नीलाम पत्र, परिवहन, विधि, भूमि सुधार, अंचल एवं प्रखंड अंतर्गत लंबित वादों की समीक्षा की एवं समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि सर्वाधित वाद प्रखंड/अंचल न्यायालय में लंबित है, उन्होंने लंबित वादों के कारण को जानते हुए प्राथमिकता के आधार लंबित वादों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्य प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा श्री सुजीत कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री दानिश हुसैन सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहेबपुर कमाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक राइफल दो जिंदा कारतूस व खोखा के साथ नाबालिक सहित दो गिरफ्तार
    Next Article आज जिला से प्राप्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा के निर्देशानुसार प्रखंड सभागार कुंडहित में मुखिया एवं जल सहियाओं का एक बैठक आहूत की गई

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.