Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गायत्री परिवार का 58 वा रक्तदान शिविर संपन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गायत्री परिवार का 58 वा रक्तदान शिविर संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गायत्री परिवार का 58 वा रक्तदान शिविर संपन्न

    जमशेदपुर ,अखिल विश्व गायत्री परिवार का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल ने आज अपना 58 वा रक्तदान शिविर भालूबासा सामुदायिक विकास केंद्र में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया । सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सम्माननीय अतिथियों श्री विजय कुमार, श्रीमती सुषमा पात्रों , श्री जे के सचान ,श्रीमती रेखा शर्मा , श्री मुन्ना पांडे, श्री आर के सिन्हा,के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ देव आवाहन व गायत्री महामंत्र के सस्वर उच्चारण से हुआ ।
    इस रक्तदान शिविर के संदर्भ में रक्तदान शिविर के संयोजक राजन गुप्ता ने बताया की गायत्री परिवार के द्वारा किए जाने वाले सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में रक्तदान शिविर एक प्रमुख कार्य है , जो की युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल के द्वारा प्रत्येक वर्ष जमशेदपुर में सामान्यतः तीन बार एवं एक बार पूरे झारखंड राज्य में सभी गायत्री परिजनों द्वारा एक साथ एक दिन आयोजित किया जाता है । इस तरह यह शिविर 8वा राज्य स्तरीय एवं नवयुग दल का 58 वा रक्तदान शिविर है । जो की अपने दिवंगत परिजन स्वर्गीय मुन्ना प्रसाद एवं स्वर्गीय फूल झड़ी देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रवधू श्रीमती मधु गुप्ता एवं उनके परिवार के सौजन्य से आयोजित किया गया है । उपस्थित विशिष्ट अतिथि गण समाजसेवी श्री महेंद्र यादव समाजसेवी एवं माधवी यूनिफार्म के प्रोपराइटर श्री प्रमोद कुमार जी , टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्रबंधक श्री एसके पति जी ने उपस्थित रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया एवं कार्यक्रम की हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गायत्री परिवार को समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी । इस रक्तदान शिविर में कुल. 155 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया ।
    इस शिविर को सफल बनाने में नवयुग दल, प्रज्ञा महिला मंडल के साथ-साथ जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
    आपका भाई
    दीपक कुमार
    मीडिया प्रभारी
    नवयुग दल , गायत्री परिवार टाटानगर ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण (डीएलईडी) और बीएड के समस्याओं का निदान हो– डॉ विशेश्वर यादव
    Next Article दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : सुरक्षा को लेकर आप ने केंद्र की आलोचना की

    Related Posts

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    November 7, 2026

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    November 7, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी में दिखा सेवा और आध्यात्मिकता का संगम

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    काली पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा

    पूर्व पार्षद की 22 वर्षीय पुत्री सिमरन का निधन, गम्हरिया में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.