Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई शहरी क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण एवं अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई शहरी क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण एवं अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    परियोजना निदेशक आईटीडीए की अध्यक्षता में हुई शहरी क्षेत्र के जलस्रोतों के संरक्षण एवं अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    ————————–

    शहरी क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न जलस्रोतों के संरक्षण एवं शहरी नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने के संबंध में टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जलस्रोतों को अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने एवं उनके संरक्षण को लेकर कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई । एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार व नगर निकायों के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

     

     

    बैठक में संबंधित जलस्रोतों का इनके मूल नक्शे के आधार पर 3 माह के अन्दर आकार चिन्हित करते हुए तथा इसके आस-पास की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में अंचल अधिकारी, मानगो, जमशेदपुर एवं चाकुलिया को रिपोर्ट समर्पित करने का निदेश दिया गया । तथा, रिपोर्ट के आधार पर जलस्रोतों की भूमि तथा इसके आस-पास की सरकारी भूमि पर पाये जाने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई का निर्णय लिया गया । जलस्रोतों के आसपास के क्षेत्र में पाये जाने वाले अतिक्रमण को झारखण्ड नगर पालिका अधिनियम 2011 एवं झारखण्ड भवन निर्माण उपविधि 2016 के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

     

     

    परियोजना निदेशक द्वारा निदेश दिया गया कि यदि किसी जलस्रोत की भूमि या इसके आस-पास की सरकारी भूमि की अवैध बन्दोबस्ती/जमाबन्दी करा ली गयी हो तो इस प्रकार के अवैध बन्दोबस्ती के विरूद्ध टास्क फोर्स द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए बन्दोबस्तीधारी एवं जमाबन्दीधारी को बेदखल किया जाना है । शहरी क्षेत्र के सभी जलस्रोतो में ठोस एंव तरल अपषिष्ट पदार्थ के प्रवाह दंडनीय अपराध है, इस बाबत झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया । साथ ही, कोई जलस्रोत सूखने के कगार पर है एवं इसके लिए अपेक्षित जलभराव क्षेत्र उपलब्ध नहीं है

     

     

    और ऐसे जलस्रोत के आस-पास के निजी भूमि के अधिग्रहण से इन जलस्रोतों का संरक्षण संभव हो, तो आस-पास की निजी भूमि को अधिग्रहित करने की लागत निर्धारित कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड रांची को स्पष्ट कार्य योजना के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराये जाने पर विमर्श किया गया । बैठक में अतिक्रमण मुक्त कराये गये क्षेत्र का स्पष्ट सीमांकन किये जाने पर भी चर्चा की गई ताकि दोबारा अतिक्रमण होने पर इसे आसानी से चिन्हित किया जा सके एवं इसे अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु जबाबदेही निर्धारित किया जा सके ।

    बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार एवं मानगो नगर निगम श्री सुरेश यादव, कार्यपालक दण्डाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, कार्यपालक पदाधिकारी चाकुलिया नगर पंचयात एवं जुगसलाई नगर परिषद उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश के मुद्दे पर चुप्पी लेकिन मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही कांग्रेस : मायावती
    Next Article मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों ने विधायक के रूप में शपथ ली, विपक्ष ने समारोह का बहिष्कार किया

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.