Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में हेमन्त सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड में हेमन्त सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2024Updated:December 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में हेमन्त सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

    रांची: झारखंड की नई हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. कुल 11 विधायकों को झारखंड कैबिनेट में शामिल किया गया, सभी विधायकों को राज्यपाल संतोष गंगवार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इन नए 11 मंत्रियों में झामुमो के 6, कांग्रेस के 4 और राजद के एक विधायक को मंत्री बनाया गया है.

     

     

    इसके साथ ही स्टीफन मरांडी ने झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई.

    बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद 28 नंवबर को हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. लेकिन उस समय केवल उन्होंने ही शपथ ली थी. किसी अन्य को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई थी. ऐसे में लगातार कयासों का दौर चलता रहा. इंडिया गठबंधन के अंदर भी काफी गहन और मंथन चलता रहा.

     

     

    पहले दलों के बीच मंत्री कोटे का फार्मूला तय किया गया. कोटा फाइनल होने के बाद दलों की चिंता और बढ़ गई. काफी सारे विधायक मंत्री बनने की दौड़ में थे. लेकिन अंत में सभी पार्टियों ने मंत्री बनने वाले विधायकों का नाम तय कर राजभवन को भेज दिया. जिसके बाद आज सभी ने मंत्री पद की शपथ ली.

     

     

    जो विधायक मंत्री बने हैं. उनमें जेएमएम से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, सुदिव्य सोनू, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद और चमरा लिंडा का नाम शामिल है. वहीं कांग्रेस कोटे से मंत्री बनने वालों में डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और राधा कृष्ण किशोर शामिल हैं. जबकि आरजेडी कोटे से एक विधायक संजय प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगर आप भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाएँ, घट सकती है फर्टिलिटी- डॉ चंचल शर्मा
    Next Article 63 साल के बुजुर्ग से करवाया जा रहा था सिक्योरिटी गार्ड का काम, संदिग्ध परिस्थिति में हुए घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

    Related Posts

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    May 1, 2026

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    May 1, 2026

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.