Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 63 साल के बुजुर्ग से करवाया जा रहा था सिक्योरिटी गार्ड का काम, संदिग्ध परिस्थिति में हुए घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    63 साल के बुजुर्ग से करवाया जा रहा था सिक्योरिटी गार्ड का काम, संदिग्ध परिस्थिति में हुए घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    63 साल के बुजुर्ग से करवाया जा रहा था सिक्योरिटी गार्ड का काम, संदिग्ध परिस्थिति में हुए घायल, इलाज के दौरान हुई मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केंदु गाछ मोड़ में स्थित गीता सेल्स कारपोरेशन में बीते 3 दिसंबर की रात कंपनी परिसर में ड्यूटी पर तैनात G- 7 के 63 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड धनबाद निवासी भक्तिपद दास घायल अवस्था में मिले थे । जिसे प्रबंधन द्वारा पहले एमजीएम अस्पताल उसके बाद बेहतर इलाह के लिए रिम्स ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया था।

     

     

    इस बात को लेकर गुरुवार को परिजनों ने शव के साथ कंपनी गेट को जाम कर दिया ,औऱ 30 लाख रुपये मुआवजा की मांग करने लगे। कंपनी गेट जाम की सूचना पर आदित्यपुर प्रभारी मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा- बुझाकर मामले को कानूनी तरीके से सुलझाने की नसीहत दी।उसके बाद परिजन के साथ वार्ता में साढ़े 3 लाख रुपए मुआवजा और 20 हजार रुपए श्राद्ध कर्म के लिए देने पर सहमति बनी है,बता दें कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक से कंपनी में 24 घंटे काम लिया जाता था।

     

     

    63 वर्ष की उम्र में भी उन्हें छुट्टी नहीं दी जाती थी। मृतक मूल रूप से धनबाद के महुदा बस्ती के रहने वाले थे। घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण मजबूरन उन्हें यहां सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करनी पड़ रही थी। मृतक पिछले 10 वर्षों से यहां सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे थे, मगर उनका पीएफ और ईएसआईसी नहीं दिया जा रहा था जो कहीं ना कहीं एजेंसी और प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। वहीं इस संबंध मेंजी- 7 सिक्योरिटी सर्विसेज के सुपरवाइजर सूरज त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गार्ड को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, वहां से डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया। हमने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी और अपने खर्चे से रिम्स लेकर गए मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

     

     

    अधिक उम्र होने के कारण उनका पीएफ और ईएसआईसी नहीं काटा जा रहा था। इससे प्रबंधन को अवगत करा दिया गया था,उन्होंने बताया कि पुलिस के निर्देश पर परिजनों के साथ सहानुभूति पूर्वक वार्ता हुई जिसमें 3.50 लाख रुपए और 20 हजार रुपये श्राद्ध कर्म के लिए देने पर सहमति बनी है। वहीं इस मामले में कंपनी प्रबंधन की ओर से कंपनी के मालिक के रिश्तेदार अजय भाऊ सिंका ने बताया कि घटना किन परिस्थितियों में हुई है इसकी उन्हें खास जानकारी नहीं है।यह कंपनी उनके चचेरे भाई की है ।उनकी गैर मौजूदगी में वार्ता में जो सहमति बनी है ,उसके तहत प्रबंधन एवं एजेंसी ने मिलकर परिजनों की मांग को पूरा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में हेमन्त सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
    Next Article आनंद मार्ग ने पूर्णिमा नेत्रालय में 10 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण करवाया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.