Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय ने मानगो ट्रैफिक जाम को लेकर फिर की उपायुक्त से बात
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सरयू राय ने मानगो ट्रैफिक जाम को लेकर फिर की उपायुक्त से बात

    News DeskBy News DeskDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय ने मानगो ट्रैफिक जाम को लेकर फिर की उपायुक्त से बात

    *प्रशासन नहीं मानेगा तो जनता दिन में गाड़ियों को रोकेगी, मैं उनके साथ रहूंगा*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के बारे में मैंने आज फिर दूरभाष पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से वार्ता किया और कहा कि प्रशासन जाम की समस्या को गंभीरता से ले और उसके लिए ठोस उपाय करे. मैंने उपायुक्त को याद दिलाया कि मैं विगत छह दिनों से इस बारे में जमशेदपुर प्रशासन और पुलिस का ध्यान आकृष्ट कर रहा हूं पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है. दो दिन पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक होने की सूचना समाचार पत्रों से मिली पर उसका भी कोई नतीजा अभी तक नहीं निकला है.

    उन्होंने कहा कि मैंने उपायुक्त से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रशासन सबसे पहले जमशेदपुर में भारी वाहनों के नो इंट्री के समय में बदलाव करे. दिन में किसी भी भारी वाहन को जमशेदपुर में प्रवेश करने की इजाजत न दी जाए. रांची की तरफ से डोभो होकर आने वाले भारी वाहनों तथा सरायकेला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को केवल रात में 12 से सुबह 6 बजे तक ही जमशेदपुर में प्रवेश करने की इजाजत दी जाए. दिन में इन वाहनों को जमशेदपुर में, मुख्य रुप से टाटा स्टील की फैक्ट्री में जाने के लिए दी जाने वाली ढील मानगो पुल पर जाम का कारण बन रहा है.

     

    मैंने उपायुक्त के ध्यान में यह बात भी लाया कि यदि प्रशासन जमशेदपुर में भारी वाहनों की दिन में इंट्री बंद करने में आनाकानी करेगा तो बाध्य होकर जाम से जूझ रही जनता को खुद आगे आकर दिन में भारी वाहनों की इंट्री बंद करानी पड़ेगी. ऐसी स्थिति में मैं आम जनता के साथ खड़ा रहूंगा, क्योंकि मेरी प्राथमिकता आम जनता को सुविधा दिलाने की है.

    सरयू राय ने मानगो ट्रैफिक जाम को लेकर फिर की उपायुक्त से बात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय अपने ही बूथ पर पिछड़े ,डॉ अजय का विवादों से चोली दामन का रहा साथ
    Next Article टाटा मेन हॉस्पिटल ने विश्व एड्स दिवस पर वॉक ए थॉन का आयोजन किया

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.