Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ और “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ और “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ और “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के पहले आउटरीच और कम्युनिटी स्मारिका “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन भी किया । इसके साथ ही, कॉलेज को हरित कैंपस प्रमाणन से सम्मानित किया गया।

    इस विशेष आयोजन में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक उपस्थित रहीं।

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और छात्रों को सामुदायिक सेवा के प्रति प्रेरित करना था। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने ग्रीन कैंपस सर्टिफिकेशन प्राप्त कर यह दिखाया है कि वह केवल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी है।

    मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ने अपने संबोधन में कहा, “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमें यह समझना होगा कि प्रकृति और मानव का संबंध अटूट है। मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज ने इस दिशा में जो पहल की है, वह प्रेरणादायक है। ‘मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन’ के माध्यम से कॉलेज न केवल सामुदायिक सेवा की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, बल्कि सामाजिक जागरूकता भी फैला रहा है।”

    इस मौके पर कॉलेज की पहली स्मारिका “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन किया गया। यह स्मारिका कॉलेज की सामुदायिक सेवाओं, आउटरीच कार्यक्रमों और पर्यावरण संरक्षण में योगदान को दर्शाती है। “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” न केवल कॉलेज की उपलब्धियों को सामने लाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करेगी।

    कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कॉलेज के प्रबंध निदेशक ने बताया कि आने वाले वर्षों में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज और भी व्यापक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेगा।
    यह कार्यक्रम मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। पर्यावरण और सामुदायिक सेवा की दिशा में किए गए ये प्रयास न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक हैं।

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड बीजेपी में हार पर हाहाकार संगठन में होगा परिवर्तन
    Next Article लोकतंत्र के लिए घातक है किसी संगठन का आवाज नहीं उठानाःसरयू राय

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.