Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाडा ने चार साल के लिए पहलवान बजरंग पूनिया को किया सस्पेंड
    Headlines

    नाडा ने चार साल के लिए पहलवान बजरंग पूनिया को किया सस्पेंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नाडा ने चार साल के लिए पहलवान बजरंग पूनिया को किया सस्पेंड
    नई दिल्ली. भारत के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी द्वारा चार साल के लिए निलंबित किया गया है. यह सजा उन्हें 10 मार्च को राष्ट्रीय टीम चयन ट्रायल्स के दौरान डोपिंग टेस्ट के लिए नमूना देने से मना करने पर दी गई है. NADA ने पहले 23 अप्रैल को उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया था, जिसके बाद विश्व कुश्ती संघ ने भी उनके खिलाफ बैन लगाया. इस निलंबन का मतलब यह है कि बजरंग अब न तो कंप्टीशन कुश्ती में भाग ले सकेंगे और न ही विदेशों में कोचिंग के लिए आवेदन कर पाएंगे.

     

     

    बजरंग पूनिया ने पहले अस्थायी निलंबन के खिलाफ चुनौती दी थी और 31 मई को NADA के एंटी-डिसिप्लिनरी डोपिंग पैनल ने निलंबन को अस्थायी रूप से हटा दिया था. हालांकि, 23 जून को उन्हें औपचारिक रूप से आरोपों के बारे में सूचित किया गया. इसके जवाब में, बजरंग, जिन्होंने साथी पहलवान विनेश फोगट के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया था और अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का नेतृत्व संभाला था, उन्होंने 11 जुलाई को आरोपों के खिलाफ चुनौती दायर की. इसके बाद 20 सितंबर और 4 अक्टूबर को सुनवाई हुई.

     

     

    आखिर में एंटी-डिसिप्लिनरी डोपिंग पैनल ने यह निष्कर्ष निकाला कि बजरंग पुनिया को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप उन पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया. एडीडीपी ने अपने आदेश में कहा, “पैनल का मानना ​​है कि एथलीट अनुच्छेद 10.3.1 के तहत प्रतिबंधों के लिए उत्तरदायी है. ऐसे में उसे 4 साल की अवधि के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है. इस फैसले में यह भी कहा गया कि चार साल का अयोग्यता का समय 23 अप्रैल 2024 से शुरू होगा और अस्थायी निलंबन की अवधि को कुल अयोग्यता समय में नहीं जोड़ा जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअदाणी को जेल में होना चाहिए, सरकार उन्हें बचा रही है: राहुल
    Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: शादी से लौटते 5 डॉक्टरों की जान गई, सीएम योगी ने जताया दुख

    Related Posts

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    June 30, 2026

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    June 30, 2026

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    गोलमुरी में चलती कार का एक्सल टूटा, डिवाइडर से टकराई गाड़ी; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.