Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अदाणी को जेल में होना चाहिए, सरकार उन्हें बचा रही है: राहुल
    Headlines राजनीति

    अदाणी को जेल में होना चाहिए, सरकार उन्हें बचा रही है: राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अदाणी को जेल में होना चाहिए, सरकार उन्हें बचा रही है: राहुल

     

    नयी दिल्ली:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग बुधवार को फिर उठाई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें बचा रही है।

    उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि अमेरिका में अदाणी को हजारों करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में अभ्यारोपित किया गया है, ऐसे में उन्हें जेल में होना चाहिए।

     

     

    इससे पहले, अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

     

     

    कंपनी का यह भी कहना है कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जाना शामिल है।

    इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘क्या आपको (मीडियाकर्मियों को) लगता है कि अदाणी अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार करेंगे? आप किस दुनिया में रह रहे हैं? निश्चित तौर पर वह इनकार करेंगे। जैसा कि हमने पहले कहा है, उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

     

     

     

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘छोटे-छोटे मामले में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जाता है। इन सज्जन को अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये (की अनियमितता) के लिए अभ्योरोपित किया गया है। इनको जेल में होना चाहिए।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अदाणी को बचा रही है।

    राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले भी अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअदाणी मुद्दे पर जेपीसी की मांग को लेकर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
    Next Article नाडा ने चार साल के लिए पहलवान बजरंग पूनिया को किया सस्पेंड

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.