Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: शादी से लौटते 5 डॉक्टरों की जान गई, सीएम योगी ने जताया दुख
    Headlines उत्तर प्रदेश

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: शादी से लौटते 5 डॉक्टरों की जान गई, सीएम योगी ने जताया दुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: शादी से लौटते 5 डॉक्टरों की जान गई, सीएम योगी ने जताया दुख
    कन्नौज. उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. इसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी डॉक्टर्स लखनऊ से लौट रहे थे, तभी बुधवार को तड़के 3 बजे के करीब तेज स्कार्पियो डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई. इसके बाद पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई और इतना बड़ा हादसा हो गया. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर सभी की मौत हो गई.

     

     

    बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी डॉक्टर्स सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से पीजी की स्टडी कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही यूनिवर्सिटी का स्टाफ मौके पर पहुंच गया है. पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे के आसपास कंट्रोल रुम पर हादसे की सूचना मिली थी.

     

     

    सड़क हादसे में मौत का शिकार बने पांचो डॉक्टर्स की पहचान 29 वर्षीय आगरा के डॉ.अनिरुद्ध वर्मा, न्यू कैंपस रिम्स सैफई के डॉ.संतोष कुमार मौर्य, मुरादाबाद के डॉ.जयवीर सिंह, मोतीपुर कन्नौज के डॉ अरुण कुमार और बरेली के डॉ. नरदेव के रूप में हुई है. सभी लखनऊ से किसी शादी से लौट रहे थे. इसी दौरान डॉक्टरों की कार एक्सप्रेस वे पर बीच के डिवाइडर को तोड़ दूसरी तरफ जा पहुंची और तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई.

     

     

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ. स्कार्पियो का नंबर 80 HB 0703 है, जबकि जिस ट्रक की चपेट में कार आई. उसका नंबर RJ 09 CD 3455 है. इस भीषण हादसे का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुख जाहिर किया. इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाडा ने चार साल के लिए पहलवान बजरंग पूनिया को किया सस्पेंड
    Next Article नव निर्वाचित विधायक सरयू राय का अभिनन्दन मानगो बड़ा हनुमान मंदिर मे किया गया

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.