Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के बंटोगे तो कटोगे एवं एक रहेंगे सेफ रहेंगे पर भारी झामुमो की मईया सम्मान एवं बिजली बिल माफ़ी योजना
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा के बंटोगे तो कटोगे एवं एक रहेंगे सेफ रहेंगे पर भारी झामुमो की मईया सम्मान एवं बिजली बिल माफ़ी योजना

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के बंटोगे तो कटोगे एवं एक रहेंगे सेफ रहेंगे पर भारी झामुमो की मईया सम्मान एवं बिजली बिल माफ़ी योजना

    *कोल्हान में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को लगा जोरदार झटका*

    * *अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा की पत्नी हारी, चंपाई सोरेन का पुत्र पराजित*

    *बहरागोड़ा मे समीर की जीत से चमके कुणाल सारंगी*

    *भाजपा के स्टार प्रचारकों पर कल्पना का स्टारडम रहा भारी*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला। झारखंड में लगातार दूसरी दफा हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी हुई है। हेमंत सोरेन के अगुवाई में इंडी गठबंधन ने झारखंड में 50 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज किया है। वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 में एनडीए का प्रदर्शन फीका रहा तो इंडिया गठबंधन और मजबूत होकर उभरी है। इंडिया गठबंधन को दोबारा सत्ता दिलाने में राज्य की आदिवासी रिजर्व सीटों का बड़ा योगदान रहा है।

    झारखंड के आदिवासी रिजर्व 28 सीट में से इंडी गठबंधन सरायकेला को छोड़ 27 विधानसभा सीट जीतने में सफल रही हैं। 2019 में एस टी रिज़र्व दो सीटों खुटी और तोरपा पर भाजपा को जीत मिली थीं l इस बार वह दोनों सीट भी हार गयी भाजपा l

    कोल्हान प्रमंडल के 14 सीटों की बात करें तो पश्चिम सिंहभूम जिला के पांच सीटों चाईबासा से झामुमो के दीपक बिरुआ ने भाजपा के गीता बलमुचू को लगभग 64 हज़ार मतों के अंतर से हराया है l जगणनाथपुर सीट पर पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकू ने पराजित कर अपनी सीट को सुरक्षित रखने में कामयाबी हासिल कर लिया है l मझगांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई को झामुमो के निरल पूर्ति ने एक बार फिर पराजित किया है l यहां भाजपा को लगभग 60 हज़ार से हार मिली है l चक्रधरपुर सीट पर सुखराम उरांव एक बार फिर जीत गए हैँ l मनोहरपुर हाल ही में सांसद बनी जोबट माझी के पुत्र जगत माझी ने जीत हासिल किया है l यह सीटबगठबंधन के तहत आजसू को मिला था l

    इसी तरह, सरायकेला – खरसावां ज़िले की तीन सीटों सरायकेला में भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो के गणेश महाली को पराजित किया है l खरसावां सीट पर झामुमो के दसरथ गागराई तीसरी दफा विजेता बने हैँ l उन्होंने भाजपा के शशि भूषण समद को हराया है l इचागढ़ सीट पर झामुमो की सविता महतो दुबारा विजयी हुई हैँ l

    पूर्वी सिंहभूम जिले की सभी छह सीटों के परिणाम पर नज़र डाला जाए तो बहरागोड़ा में झामुमो के समीर मोहन्ति ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ दिनेशानंद गोस्वामी को पराजित किया है l इस बार समीर को पूर्व विधायक कुणाल सारंगी एवं उनके पिता पूर्व हेल्थ मिनिस्टर डॉ दिनेश कुमार सारंगी का भरपूर साथ मिला तो भाजपा प्रत्याशी गोस्वामी को जीताने के लिए सांसद विद्युत बरण महतो अपनी पत्नी उषा महतो एवं पुत्र कुणाल महतो के साथ मिलकर काफ़ी मेहनत किये, किन्तु पार्टी को विजयी बनाने में विफल रहे l घाटशिला सीट पर झामुमो के रामदास सोरेन लगातार दूसरी बार जीतने में सफल रहे हैँ l इस बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को पराजित किया है l झामुमो की पिछली सरकार में चंपाई की जगह मंत्री बनाये गए थे l तीसरी बार विधायक बने रामदास सोरेन को नये मंत्रिमंडल में भी स्थान मिलना तय माना जा रहा है l जिला के हॉट सीट पोटका में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी डॉ मीरा मुंडा को हराकर संजीव सरदार दूसरी बार विधानसभा पहुंचने में शानदार जीत के साथ कामयाब हुए हैँ l अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित जुगसलाई सीट पर झामुमो के मंगल कालिंदी ने आजसू पार्टी के रामचंद्र सहिस एवं जे एल के एम उम्मीदवार विनोद स्वासी को बड़े अंतर से हराया है l जमशेदपुर पूर्वी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में ओड़िसा के गवर्नर रघुवर दास की पुत्र वधु पूर्णिमा साहू दास ( भाजपा ) ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व आई पी एस अधिकारी डॉ अजय कुमार को भारी अंतर से हरा दिया है l जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के सरयू राय ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को हराया है l
    इस तरह से 14 सीटों वाले कोल्हान प्रमंडल के 11 सीटों पर इंडी गठबंधन और सिर्फ तीन सीट पर एन डी ए को सफलता मिली है l
    कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि भाजपा के ‘ बटोगे तो कटोगे ‘ और ‘ एक रहेंगे, सेफ रहेंगे ‘ के स्लोगन पर झामुमो सरकार की मईया सम्मान योजना और दो सौ यूनिट बिजली बिल माफ़ी योजना भारी पड़ गयी है l इतना ही नहीं, गांव – देहात की राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले कुछ लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के तमाम स्टार प्रचारकों पर झामुमो की कल्पना सोरेन का स्टारडम भारी साबित हुआ है l इतना ही नहीं, कोल्हान प्रमंडल के रहने वाले चार पूर्व मुख्यमंत्रियों में से तीन अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा एवं चंपाई सोरेन को झारखण्ड के इस विधानसभा चुनाव ने जोरदार झटका दे दिया है l अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा अपनी पत्नी को नहीं जीतवा सके हैँ तो चंपाई सोरेन अपने बेटा को पराजित होने से नहीं बचा सके l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleॐ ब्रह्मर्षि विकास मंच, एम जी एम ने मृत्युंजय नारायण शम्भू की आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
    Next Article झारखंड मे इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत पर आवासीय कार्यालय मे लड्डू वितरण :सुधीर कुमार पप्पू 

    Related Posts

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    October 26, 2026

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    October 26, 2026

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    विद्वान होकर भी आदमी रावण बन सकता है: ज्ञान और अहंकार का कड़वा सच

    सत्ता के लिए एहसान, सवाल उठे तो निष्कासन!

    अलविदा बिजली रानी! एक दौर था, जब शाहाबाद में जिसकी हैसियत बड़ी होती थी, उसके दरवाजे पर चांद-बिजली का

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.