Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बन्ना गुप्ता ने किया पूर्णिमा नीरज सिंह एवं अजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बन्ना गुप्ता ने किया पूर्णिमा नीरज सिंह एवं अजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बन्ना गुप्ता ने किया पूर्णिमा नीरज सिंह एवं अजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार

    *बन्ना गुप्ता ने झरिया -धनबाद की जनता से किया इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील*

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए धनबाद- झरिया के दौरे पर हैं. इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक के रुप में बन्ना गुप्ता ने झरिया में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जमकर ललकारा. उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा कि दरिया तेरी अब खैर नही/बूंदों ने बगावत कर ली है/नादान ना समझ बुजदिल इनको/लहरों ने बगावत कर ली है/हम परवाने हैं मौत समा/मरने का किसको ख़ौफ यहाँ/रे तलवार तुझे झुकना होगा/गर्दन ने बगावत कर ली है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है. एक ओर नफरत बढ़ाने वाले, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले एनडीए के लोग हैं. दूसरी ओर शिक्षा, रोजगार, विकास, एकता और संविधान की बात करने वाला इंडिया गठबंधन है.

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने सभी वर्ग को मान सम्मान दिया है. अब हमारा कर्तव्य है कि हमलोग इंडिया गठबंधन से झरिया की प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह और धनबाद के प्रत्याशी अजय दुबे को भारी बहुमत से जितायें. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की हर माता और बहन के खाते को मईया योजना से जोड़ने का कार्य कर रही है. झरिया की विशाल जनसभा में राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव, प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह, एमएलसी सुनील सिंह, डीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष राज आनंद सिंह, असम के सांसद गौरव गोगोई इत्यादि वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. बन्ना गुप्ता ने धनबाद और झरिया में छोटी बड़ी कई सभाएं व बैठकों में शामिल होकर इंडिया गठबंधन का प्रचार किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में भाजपा की सरकार बन रही है, चुनाव तो महज औपचारिकता है : अर्जुन मुंडा
    Next Article मंडल समिति परसूडीह में 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.