Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: पूर्व अमेरिकी अधिकारी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    ट्रंप भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: पूर्व अमेरिकी अधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ट्रंप भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे: पूर्व अमेरिकी अधिकारी

    वाशिंगटन;  व्हाइट हाउस में अहम पद पर सेवाएं दे चुकीं एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रति अच्छी भावनाएं रखते हैं और उनके पहले कार्यकाल के दौरान दोनों देशों के संबंधों में जो प्रगति हुई थी, वह उसे वहीं से आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।

    ट्रंप की पूर्व उप सहायक और 2017 से 2021 तक दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के वरिष्ठ निदेशक पद पर सेवाएं दे चुकीं लीजा कर्टिस ने यह बात कही।

     

     

    कर्टिस ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ संबंधों को वहीं से आगे बढ़ाएंगे जहां उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में छोड़े थे। वह भारत के प्रति अच्छी भावनाएं रखते हैं और मैं वास्तव में इसे रिश्ते को आगे बढ़ाने और साझेदारी को मजबूत करने के अवसर के रूप में देखती हूं।’’

    उन्होंने कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल (2017-2021) के दौरान भारत के महत्व और चीन की चुनौतियों से निपटने में उसकी भूमिका के कारण अमेरिका-भारत संबंधों में सुधार हुआ।

    कर्टिस ने कहा कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और उनके बीच व्यक्तिगत संबंध भी हैं।

     

     

     

    कर्टिस वर्तमान में थिंकटैंक ‘सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी’ में वरिष्ठ फेलो और हिंद प्रशांत सुरक्षा कार्यक्रम की निदेशक हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री मोदी ने ह्यूस्टन के एस्ट्रोडोम में 50,000 अमेरिकियों को संबोधित किया था और जब राष्ट्रपति ट्रंप ने अहमदाबाद के एक स्टेडियम में 1,00,000 भारतीयों को संबोधित किया था तो हमें उनके बीच संबंधों की झलक दिखाई दी थी।’’

    कर्टिस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पाकिस्तान पर नीतियों में कोई बड़ा बदलाव आएगा, साथ ही किसी को भी उनकी अफगान नीति में भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

    कर्टिस ने कहा कि ट्रंप प्रशासन भारत को रूसी सैन्य साजो सामान पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए मनाने की कोशिश जारी रखेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में, ग्रैप-3 प्रतिबंध लागू
    Next Article मोदी ने बिहार के जमुई से 6,640 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.