Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने जितना पैसा अरबपति मित्रों को दिया, उससे अधिक ‘इंडिया’ महिलाओं, किसानों को देगा: राहुल गांधी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा ने जितना पैसा अरबपति मित्रों को दिया, उससे अधिक ‘इंडिया’ महिलाओं, किसानों को देगा: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने जितना पैसा अरबपति मित्रों को दिया, उससे अधिक ‘इंडिया’ महिलाओं, किसानों को देगा: राहुल गांधी

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने अपने ‘‘अरबपति मित्रों’’ को जितना पैसा दिया है, उससे अधिक पैसा ‘इंडिया’ गठबंधन महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को देगा।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में इस गठबंधन ने महिलाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनकी सम्मान राशि बढ़ाकर 2,500 रुपये करने का फैसला किया है।

    राहुल गांधी ने झारखंड में 13 नवंबर का होने जा रहे पहले चरण के विधानसभा चुनाव से पहले यह बात दोहरायी है।

     

     

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड की माताओं-बहनों के खातों में कल मईया सम्मान योजना की चौथी किश्त खटाखट-खटाखट चली गई। यह योजना महिलाओं को महंगाई से लड़ने और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने में विशेष रूप से मदद कर रही है। इसीलिए हमने इसके तहत मिलने वाली राशि को और बढ़ाने का निर्णय लिया है।’’

    उन्होंने लिखा, ‘‘दिसंबर 2024 से इस योजना के तहत झारखंड की महिलाओं को 2,500 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। इस योजना का लाभ 53 लाख महिलाओं को मिल रहा है।’’

     

     

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा था और फिर दोहरा रहा हूं – भाजपा ने जितना पैसा अपने अरबपति मित्रों को दिया है उससे ज़्यादा ‘इंडिया’ (गठबंधन) महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों को उनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए देगा।’’

    झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन 81 सदस्यीय सदन में अपनी सत्ता (बहुमत) बचाने की जद्दोजेहद में लगा है, जबकि भाजपा उसे सत्ता से बेदखल करने की जीतोड़ कोशिश कर रही है। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमतदान राष्ट्र निर्माण के लिए एवं रक्तदान मानव कल्याण के लिए दोनों ही मजबूत समाज के लिए जरूरी: रूपा देवी
    Next Article 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 1913 मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं पोलिंग पार्टियां

    Related Posts

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.