Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाला विधानसभा में झामुमो की सदस्यता अभियान की देश भर में हो रही है चर्चा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर मेहमान का पन्ना रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय समस्तीपुर संवाद विशेष

    नाला विधानसभा में झामुमो की सदस्यता अभियान की देश भर में हो रही है चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नाला विधानसभा में झामुमो की सदस्यता अभियान की देश भर में हो रही है चर्चा

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: झारखंड में इस समय एक ऐसे विधानसभा सिट की चर्चा जोरों पर चल रही है जिसमें लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले रहे और इसमें मुख्य रूप से सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान दे रहे हैं।बहुत सारे ऐसी पार्टियों हैं जो चुनावी फायदा लेने के लिए गांव गांव जनसंपर्क अभियान चलाते हैं लेकिन झारखंड के नाला विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसा दल है जो इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। पार्टी को कहीं जाना नहीं पड़ रहा है बल्कि यूं ही लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने गांव बुला रहे हैं और विभिन्न राजनीतिक दल छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं।वही बहुत सारे ऐसे भी गांव के लोगों को देखा गया जिन्हें समय की वजह से काफी व्यस्तता की वजह से गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो को लाना संभव नहीं हो पाया तो गांव के लोग स्वयं नाला स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।आपको बता दें झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान अभियान ऐसा चल रहा है कि झामुमो प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल कंचन, झामुमो नेता उत्तम महतो,युवा सैनिक संगठन तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों के माध्यम से सभी ओर से प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में योगदान दे रहे हैं। यानी यूं कहें कि झारखंड में पहली बार झारखंड ही नहीं बल्कि देशभर में पहली बार एक ऐसे विधानसभा और एक ऐसी पार्टी है जिसमें जनसंपर्क अभियान का तो मौका ही नहीं मिला बल्कि कार्यकर्ता के स्वैच्छिक से जनसंपर्क अभियान योगदान अभियान के रूप में परिवर्तित हो गया। इसी क्रम में आपको बता दे आज फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित साल बागान में सैकड़ो की संख्या में भाजपा के दिग्गज कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा ।वही विधानसभा अंतर्गत खैरापाड़ा में झामुमो के युवा नेता कुणाल कंचन के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा ।इसके अलावा युवा सैनिक संगठन नेतृत्व में भी कुंडहित के भेलुआ तथा सिमलकुंदा में दर्जनों युवाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। इस तरह से नाला विधानसभा में यह योगदान अभियान काफी चर्चा में है ।जिसकी चर्चा अब सिर्फ नाला ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर से लेकर देशभर में यह चर्चा हो रही है। इसी को लेकर जब राष्ट्र संवाद के बिहार झारखंड व पश्चिम बंगाल प्रभारी निजाम खान ने नाला विधानसभा के स्थानीय विधायक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन की ओर से नाला विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी रविंद्र नाथ महतो से सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि लगातार लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले रहे हैं ?तो रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से प्रभावित है। विकास कार्यों को देखते हुए लगातार ढाई महीने से लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में जुड़ रहे हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा सदस्यता दिलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जब विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से सवाल किया कि यह तमाम लोग किस पार्टी से इस्तीफा देकर आपके पार्टी से जुड़े हैं। तो उन्होंने अपने आदर्श होने का परिचय देते हुए कहा कि यह कहना उचित नहीं होगा कि किस पार्टी से आए है सभी लोग, लेकिन हां लगातार ढाई महीने से रोजाना सैकड़ो तथा हजारों की संख्या में लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ रहे हैं और ऐसे में मैं कतई उचित नहीं समझता हूं कि किसी पार्टी विशेष का नाम लेकर उन्हें नीचा दिखाने का काम करूं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब के द्वारा अधिकारियों डिस्पैच सेंटर, मतगणना एवं वज्रगृह स्थल के अलावा प्रशिक्षण कार्य का लिया गया जायजा
    Next Article चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जमशेदपुर पूर्वी में भोजपुरी अभिनेता सह पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मेगा रोड शो कर जनसभा को किया संबोधित

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.