Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ की विधायक ने बन्ना और झारखंड सरकार पर बोला हमला, पूछा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    छत्तीसगढ़ की विधायक ने बन्ना और झारखंड सरकार पर बोला हमला, पूछा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ की विधायक ने बन्ना और झारखंड सरकार पर बोला हमला, पूछा

    *हायर एजुकेशन के लिए बच्चे झारखंड छोड़ कर बाहर क्यों जा रहे हैं?*

    *इस विधानसभा चुनाव में झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी, राज्य आगे बढ़ेगा*

    *जमशेदपुर*। छत्तीसगढ़ के पंडरिया की विधायक भावना बोहरा ने बन्ना गुप्ता और झारखंड सरकार पर जोरदार हमला किया.
    यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पूछा कि 24 साल हो गए झारखंड को बने. क्या वजह है कि 24 साल बाद भी हायर एजुकेशन के लिए झारखंड के बच्चों को बाहर जाना पड़ रहा है? कोई बीमार हो जाए तो उसे भी इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है. आखिर क्यों? उन्होंने कहा कि अभी झारखंड को जहां होना चाहिए था, वहां नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ेगा.
    भावना ने आरोप लगाया कि केंद्र की योजनाओं पर झारखंड सरकार काम नहीं करती. यह सरकार वोटबैंक देखती है. उन्होंने महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि महिला सुरक्षा यहां बड़ा मुद्दा है. महिलाओं में असुरक्षा की भावना है जमशेदपुर में अपराधियों को शह मिलता है. पांच साल में झारखंड में घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ी है. मिनी भारत का स्वरूप बदल रहा है. घुसपैठिये बढ़ रहे हैं. उन्होंने पूछाः क्या हम झारखंड को बांग्लादेश या मणिपुर बनाना चाहते हैं?

    *बिजनेस क्लास डरा हुआ है बन्ना गुप्ता सेः विनोद सिंह*

    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, विनोद सिंह ने कहा कि शहर का बिजनेस क्लास बन्ना गुप्ता से डरा हुआ है. कई बिजनेसमैन जेल गये हैं. इसलिए वो विरोध नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता दुनिया के इकलौते जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने कदमा में निजी स्वार्थ के कारण सड़क ही बंद करा दी. उन्होंने टाटा स्टील के सहयोग से सोनारी के सभी मैदानों को घेर दिया. बूढ़े-बुजुर्ग पहले इन मैदानों में घूमते थे. अब नहीं घूम पाते. ये सब बन्ना के कारण हुआ. उन्होंने कहा कि सोनारी क्षेत्र में एक कब्रिस्तान हुआ करता था. अब वहां बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाया गया है. वोटबैंक जो न करवाए, कम है.
    विनोद सिंह ने कहा कि बन्ना अगड़े-पिछड़े की बात कर रहे हैं. यह तो बता दें कि जब हिंदुओं के जुलूस रोके गए, तब मंत्री जी कहां थे? उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता ने कोविड काल में डॉक्टर्स को जेल भेजा. अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए बन्ना ने हर तरह के कार्य किये. उन्होंने कहाः ऐसा कोई सगा नहीं, बन्ना ने जिसे ठगा नहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका विधानसभा से भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को जिताएं
    Next Article 25 वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाएंगे,जनता के सहयोग से जमशेदपुर को सुरक्षित एवं विकसित शहर बनाएंगे – डा. अजय

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.