आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने सभी प्रधानाध्यापक को जिले के विद्यालय में स्थित मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर रैंप, रैंप रैलिंग, पर्याप्त रोशनी, बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, चार्जिंग पॉइंट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने समग्र शिक्षा अनुदान से विद्यालय का रंग रोगन, शौचालय साफ सफाई व मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथ में आवश्यक बल्ब, पंखे इत्यादि लगाने व मरम्मत कराने का निर्देश दिया। 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के दिन बूथ पर वालिटिंयर को सक्रिय रहने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया।
उन्होंने जामताड़ा और नाला विधान सभा में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने को लेकर स्वीप कार्यक्रम को निरंतर चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम कराना है। साथ ही लोकसभा चुनाव में जिन मतदान केंद्रों पर 56 फीसदी से कम मतदान हुआ था वहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

