Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा ने दिखाई ताकत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा ने दिखाई ताकत

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा ने दिखाई ताकत

    जमशेदपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने सरयू राय और पूर्णिमा साहू के समर्थन में किया भव्य रोड शो

    *सड़कों पर गूंजे जय श्रीराम के नारे*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार में भाजपा पूरी ताकत से जुटी है। शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जमशेदपुर में विशाल रोड शो कर भाजपा के चुनावी अभियान को धार दी। अमित शाह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय और पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का भारी जनसैलाब देखने को मिला। अमित शाह ने रथ पर सवार होकर जय श्रीराम के उद्घोष से रोड शो की शुरुआत की।

    जुबिली पार्क गोलचक्कर से बाराद्वारी तक सजी रथ यात्रा, सड़कों पर गूंजे जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारे

    रोड शो की शुरुआत साकची के जुबिली पार्क गोलचक्कर से हुई और बाराद्वारी तक पूरे उत्साह के साथ निकाला गया। शो के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रबिन्द्र राय, पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी सरयू राय एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भाजपा के रंगों में सजाए गए रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे लहराते हुए “जय श्री राम” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ था।

    शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ रोड शो

    अमित शाह का यह रोड शो जुबिली पार्क गोलचक्कर से शुरू होकर जिला भाजपा कार्यालय, बंगाल क्लब, बाजार कोलकाता, लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड, मेडिकल लाइन, संजय मार्केट, सब्जी मार्केट, हिंदू लाइन, और रामलीला मैदान से होकर बाराद्वारी जाकर समाप्त हुआ। रोड शो में सभी जगहों पर जनसमर्थन देखने लायक था, जहां नागरिक और कार्यकर्ता फूलों की वर्षा कर अमित शाह का स्वागत कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और जनता की उमंग से पूरा रोड भाजपामय हो चुका था। अमिट शाह ने भी शहरवासियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन और आशीर्वाद स्वीकार किया।

    सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया स्वागत, पुष्पवर्षा से से किया अमित शाह का अभिनंदन:

    रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अमित शाह का स्वागत किया। कई जगहों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां से पुष्पवर्षा की गई। शहरवासियों ने अमित शाह के सम्मान में भावनाओं का सजीव प्रदर्शन किया। हर स्थान पर नागरिकों ने भाजपा के समर्थन में नारों के साथ अमित शाह के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। विभिन्न प्रान्तों की झांकी, नृत्य के मिनी इंडिया की झलक सड़कों पर दिखाई पड़ रही थी।

    जनता में उत्साह और भाजपा के प्रति समर्थन का इजहार

    रोड शो में उमड़े भारी जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के जोश ने यह संकेत दिया कि झारखंड में भाजपा का जनाधार काफी मजबूत है। जमशेदपुर में अमित शाह की उपस्थिति और जनता का अभूतपूर्व समर्थन झारखंड चुनाव में भाजपा के लिए सकारात्मक माहौल बता रहा है।

    इस दौरान भाजपा के सभी वरीय नेताओं के साथ मंडल अध्यक्ष एवं बूथों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह के ऐतिहासिक रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर
    Next Article पहली प्राथमिकता बिरसानगर की समस्याओं का समाधान:शिव शंकर सिंह

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.