Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान शब्दों पर रख नियंत्रण वरना होगी कार्रवाई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान शब्दों पर रख नियंत्रण वरना होगी कार्रवाई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान शब्दों पर रख नियंत्रण वरना होगी कार्रवाई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान किसी भी राजीनितिक दल, प्रत्याशी या उनके समर्थकों द्वारा आपसी शत्रुता या घृणा उत्पन्न करने वाले वाक्य/शब्द या सोशल मीडिया कंटेट जिसमें फोटो/वीडियो के माध्यम से आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने की स्थिति उत्पन्न की जाती है तो संबंधित के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।

    कोई भी व्यक्ति जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 125 के तहत चुनाव के संबंध में भारत के नागरिकों के विभिन्न वर्गों के बीच धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर शत्रुता या घृणा की भावनाओं को बढ़ावा देता है या बढ़ावा देने का प्रयास करता है, उसे कारावास की सजा दी जाएगी। जिसकी अवधि तीन वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है, या जुर्माना, या दोनों से दंडित किया जा सकता है ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान हेट स्पीच, फेक न्यूज, वर्ग एवं सांप्रदाय के बीच उन्माद को प्रोरित करते फोटो/ वीडियो प्रसारित किए जाने पर 24X7 नजर रखी जा रही है । उन्होने सभी नागिरकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कुछ आपके संज्ञान में आता है जिससे यह प्रतीत हो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है तो सी-वीजिल एप पर फोटो/ वीडियो अपलोड करें, सूचनादाता का नाम गोपनीय रखते हुए संबंधित के विरूद्ध जांचोपरांत 100 मिनट के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । सी-विजिल एप में धनराशि वितरण, गिफ्ट / कूपन वितरण, शराब वितरण, पैसा बांटने के लिए कूपन का वितरण, महिलाओं को साड़ी बांटने सहित अन्य प्रकार से प्रलोभन देने की शिकायत की जा सकती है । बिना अनुमति पोस्टर, बैनर लगाना, बिना अनुमति बैठक करना, बिना अनुमति के प्रचार में गाड़ी लगाना, धार्मिक तथा उन्मादी भाषणबाजी देकर मतदाताओं को लुभाने या डराने की भी श‍िकायतें की जा सकती हैं ।

    चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान शब्दों पर रख नियंत्रण वरना होगी कार्रवाई:जिला निर्वाचन पदाधिकारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पुर्वी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article पुलिस प्रेक्षक, सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आर.ओ रहे मौजूद

    Related Posts

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.