Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री, नड्डा और संघ अपने सांसद, विधायक और नेताओं को प्रशिक्षण दें : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रधानमंत्री, नड्डा और संघ अपने सांसद, विधायक और नेताओं को प्रशिक्षण दें : कुलविंदर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री, नड्डा और संघ अपने सांसद, विधायक और नेताओं को प्रशिक्षण दें : कुलविंदर
    देश की विविधताओं का सम्मान करने को संस्कार जरूरी
    जमशेदपुर। राष्ट्रीय सनातन शिक्षा सभा के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पत्र लिख अपने नेताओं, सांसद, विधायक और मंत्रियों को सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने का विशेष प्रशिक्षण देने की सलाह दी है। इन नेताओं को भारत की विविधताओं का आदर सम्मान करने का संस्कार जरूरी है।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन होने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं का बयान चौक चौराहे वाले नेताओं जैसे होते हैं।

     

    कुलविंदर सिंह के अनुसार भारत जैसे महान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्व धर्म समभाव के सम्यक विकास की नीति को उनके नेता ही पलीता लगा देते हैं।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अति भावना में आकर गुरु गोविंद सिंह की तुलना प्रधानमंत्री से की है। गुरु गोविंद सिंह से तो क्या, किसी भी महान पुरुषों की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। अच्छी सोच का व्यक्ति कभी भी तुलना नहीं करेगा बल्कि उनके गुणों, आदर्शों, दर्शन और सिद्धान्त का बखान कर उनके पदचिन्हों का अनुसरण करने की अपील करेगा। गुरु गोविंद सिंह ने राष्ट्र धर्म की रक्षा के लिए माता-पिता और संतान का बलिदान दिया, पूरी दुनिया के इतिहास में इसका कोई उदाहरण नहीं मिलता है।

     

    प्रधानमंत्री और अध्यक्ष को चाहिए कि वह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहें और उनके वक्तव्य पर लगाम लगाएं। कुछ दिनों पहले सांसद कंगना राणावत ने बयान बाजी कर सिखों पर भावनात्मक चोट की और तो और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, जो सिख हैं, वह भी घटिया बयान बाजी से खुद को बचा नहीं सके।
    भाजपा के नेता सनातन और देश के वैदिक पीरियड का बखान करते हैं, सभी को अच्छा लगता हैं लेकिन इसकी आड़ में नेतृत्व को खुश करने के लिए अल्पसंख्यकों पर घटिया टिप्पणी करते हैं।
    भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने सिखों की महान संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह ईसाई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बन जाएगी।

     

     

    भाजपा नेतृत्व उनसे पूछे, विदेश से फंड नहीं आने की जिम्मेवारी किसकी है। धर्मांतरण रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार क्या कर रही है। क्या आरपी सिंह नहीं जानते कि जहां सामाजिक विषमता होगी और भेदभाव होता है तो व्यक्ति सम्मान के लिए अपना विकल्प खुद तलाश कर लेता है। आरपी सिंह को अच्छी समझ होगी कि सिख पंथ क्यों अस्तित्व में आया है, उसका मूल और इतिहास क्या रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा, आठ स्टेशन में ‘रेड जोन’
    Next Article लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.