Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महामिलावट से दूर रहें, बनायें मजबूत सरकार:रघुवर दास
    Breaking News झारखंड राजनीति

    महामिलावट से दूर रहें, बनायें मजबूत सरकार:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को मेदिनीनगर, छतरपुर, भवनाथपुर और गुमला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नया झारखंड बनाने के लिए राज्य में मजबूत सरकार की जरूरत है. पिछले पांच वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने झारखंड के विकास के लिए पूरी सक्रियता से काम किया है. इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं. श्री दास ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी भी राज्य के विकास की चिंता नहीं की, बल्कि झारखंड को कैसे लूटा जाये, इसके लिए काम किया. सत्ता के लिए कांग्रेस ने कई दलों के साथ स्वार्थ का गठबंधन किया है. वह दरअसल महागठबंधन नहीं, बल्कि महामिलावट है और मिलावटी चीजों से आम जनता को दूर रहना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बना है, धारा 370 समाप्त हुआ. श्री राम मंदिर का मामला भी सुलझा है. कांग्रेस ने इस मामले को जानबूझ कर वर्षों से लटका कर रखा था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदू, मुस्लिम समेत हर धर्म के लोगों ने स्वागत किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व राज्य में वंशवाद व परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी.वर्ष 2014 व 2019 के जनादेश ने बताया कि एक आम आदमी भी प्रधानमंत्री व एक मजदूर भी राज्य का मुख्य सेवक बन सकता है. परिवारवाद व वंशवाद की राजनीति करनेवाले लोकतंत्र के विरोधी हैं. राज्य गठन के बाद से कांग्रेस, राजद, झामुमो ने स्वार्थ की राजनीति कर विकास को शिथिल कर दिया था.दो-तीन साल में पूर्ण होगी सोन परियोजना : मुख्यमंत्री ने कहा कि 1152 करोड़ रुपये की लागत से सोन परियोजना को पूरा किया जा रहा है. आनेवाले दो-तीन वर्षों में यह पूर्ण हो जायेगी. इसके बाद गढ़वा समेत अन्य जिलों के किसानों को तीन फसल के लिए पानी मिलेगा. विपक्ष की दिलचस्पी सिर्फ सत्ता प्राप्त करने की की है, लेकिन वर्तमान सरकार की दिलचस्पी लोगों के सशक्तीकरण में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पहले चरण के लिए 227 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
    Next Article पाटेक फिलिप है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत 222 करोड़ रुपये

    Related Posts

    बिरसा मुंडा: जनजातीय कला से जीवन गाथा, रांची में कार्यशाला

    May 18, 2026

    भदोही में यादव महासंघ की महाबैठक: एकजुटता, प्रगति पर जोर

    May 18, 2026

    बस सुरक्षा: सिस्टम का खोखलापन और हमारी चुप्पी

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिथिला विवि: सिंडिकेट बैठक में जून सीनेट को मंजूरी, नए कॉलेजों में पढ़ाई

    बिरसा मुंडा: जनजातीय कला से जीवन गाथा, रांची में कार्यशाला

    मीरजापुर बनेगा पावर हब: यूपी सरकार की ₹2799 करोड़ की मंजूरी

    भदोही में यादव महासंघ की महाबैठक: एकजुटता, प्रगति पर जोर

    बस सुरक्षा: सिस्टम का खोखलापन और हमारी चुप्पी

    गणि राजेन्द्र विजय: आदिवासी मौन क्रांति के नायक

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 के दूसरे दिन हास्य, संस्कृति और राजस्थानी रंगों से सराबोर हुई शाम

    होटवार जेल: महिला कैदी शोषण, न्यायिक हिरासत पर गंभीर सवाल

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न

    10 विस्थापित ठेका कर्मियों को हटाने पर भड़के ग्रामीण, यूसीआईएल प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.