Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाटेक फिलिप है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत 222 करोड़ रुपये
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाटेक फिलिप है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत 222 करोड़ रुपये

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या आपको पता है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी 222 करोड़ रुपये की है. हाल ही में स्विट्जरलैंड की लग्जरी वॉच निर्माता कंपनी पाटेक फिलिप ( Patek Philippe) की एक घड़ी को नीलामी में बेचा गया. यह घड़ी 31 मिलियन स्विस फ्रैंक (करीब 222 करोड़ रुपये) में बेची गई. यह दुनिया की किसी भी रिस्ट्वॉच के लिए दी गई अब तक की सबसे ज्यादा रकम है. हालांकि यह नीलामी चैरिटी के लिए की गई थी और पूरी रकम डोनेट कर दी गई. Only Watch नाम की इस चैरिटी नीलामी का आयोजन जिनेवा में किया गया.पाटेक फिलिप की इस घड़ी Grandmaster Chime 6300A-010 को खास तौर से इस चैरिटी नीलामी के लिए तैयार किया गया था. शनिवार को आयोजित कई गई यह नीलामी 5 मिनट चली. उम्मीद की जा रही थी कि घड़ी 2.5 से 3 मिलियन स्विस फ्रैंक में बिक सकती है. इससे पहले Daytona Rolex के नाम दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का खिताब था, जिसे साल 2017 में 17.8 मिलियन डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था.क्या है घड़ी की खासियत यह घड़ी समय बताने के अलावा 20 अलग तरह फीचर्स के साथ आती है. इसमें एक खास रिंगटोन, एक मिनट रिपीटर, 4-डिजिट ईयर डिस्प्ले वाला खास कैलेंडर, सेकेंड टाइम जोन और 24-घंटे व मिनट सबडायल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. घड़ी का सबसे खास फीचर इसका फ्रंट और बैक डायल है- एक सैमन और दूसरा ब्लैक कलर का है. इन्हें फ्लिप या रिवर्स भी किया जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहामिलावट से दूर रहें, बनायें मजबूत सरकार:रघुवर दास
    Next Article फैसले से पहले बढ़ी सबरीमाला की सुरक्षा, राफेल-राहुल गांधी पर भी फैसला आज

    Related Posts

    भदोही में यादव महासंघ की महाबैठक: एकजुटता, प्रगति पर जोर

    May 18, 2026

    बस सुरक्षा: सिस्टम का खोखलापन और हमारी चुप्पी

    May 18, 2026

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 के दूसरे दिन हास्य, संस्कृति और राजस्थानी रंगों से सराबोर हुई शाम

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिथिला विवि: सिंडिकेट बैठक में जून सीनेट को मंजूरी, नए कॉलेजों में पढ़ाई

    बिरसा मुंडा: जनजातीय कला से जीवन गाथा, रांची में कार्यशाला

    मीरजापुर बनेगा पावर हब: यूपी सरकार की ₹2799 करोड़ की मंजूरी

    भदोही में यादव महासंघ की महाबैठक: एकजुटता, प्रगति पर जोर

    बस सुरक्षा: सिस्टम का खोखलापन और हमारी चुप्पी

    गणि राजेन्द्र विजय: आदिवासी मौन क्रांति के नायक

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 के दूसरे दिन हास्य, संस्कृति और राजस्थानी रंगों से सराबोर हुई शाम

    होटवार जेल: महिला कैदी शोषण, न्यायिक हिरासत पर गंभीर सवाल

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न

    10 विस्थापित ठेका कर्मियों को हटाने पर भड़के ग्रामीण, यूसीआईएल प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.