Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोई भ्रम न पालें, ध्यान में रखें कि जमशेदपुर में सिलेंडर ही कमल हैःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोई भ्रम न पालें, ध्यान में रखें कि जमशेदपुर में सिलेंडर ही कमल हैःसरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोई भ्रम न पालें, ध्यान में रखें कि जमशेदपुर में सिलेंडर ही कमल हैःसरयू राय

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने कहा कि आज से पांच साल पहले वह जमशेदपुर पश्चिमी को जिस हालत में छोड़ कर गए थे, पांच साल बाद इस क्षेत्र की हालत बदतर हो गई है। मानगो के कई मोहल्लों में शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। उस वक्त पानी की जो टंकियां हमने बनवाई थी, उनका आज कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है। बिजली के क्षेत्र में भी यही हाल है। हर वक्त पावर कट होता रहता है। पहले ऐसा नहीं था।

     

     

    साकची के बोधि मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा में अपने छह मिनट के धाराप्रवाह भाषण में श्री राय ने कहा कि कई लोग भ्रम फैला रहे हैं कि जमशेदपुर पश्चिम में इस बार कमल नहीं है। आप इस भ्रम में मत रहिएगा। कमल ही यहां सिलेंडर है और सिलेंडर ही कमल है। इसलिए कोई कहे कि यहां कमल नहीं है तो उसकी बात ना मानें। कमल और सिलेंडर एक ही हैं।

    श्री राय ने कहा कि इन पांच वर्षों में मोहल्लों में, खास कर कदमा और सोनारी में आपराधिक गैंग खड़े हो गए। ये गैंग अपराध करते हैं। गोली चलाते हैं, रंगदारी वसूलते हैं। इस गैंग का कुछ होता नहीं। आखिर ऐसा कैसे संभव है? जरूर किसी न किसी बड़े आदमी का शह इन्हें प्राप्त है।

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि जमशेदपुर का प्रशासन सत्ता चलाने वाले लोगों के सामने रेंगता है।

    श्री राय ने लोगों को आश्वस्त किया कि इस बार जब एनडीए की सरकार झारखंड में बनेगी, तब इन आपराधिक गिरोह की कमर तोड़ने का काम किया जाएगा। सब पर कानूनी कार्रवाई होगी। कोई बचेगा नहीं।

    जनसभा में झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, बिहार के तीन मंत्रीः अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और मदन सहनी समेत एनडीए घटक दलों के कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

     

     

    ———————————–

    सरयू राय ने किया नामांकन

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन पत्र अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद ने स्वीकार किया. श्री राय ने ठीक 12.45 बजे नामांकन दाखिल किया.
    इसके पूर्व श्री राय ने गुरुवार की सुबह टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर (केबुल टाउन) बेल्डीह काली मंदिर, बिष्टुपुर गोस्वामी तुलसीदास मंदिर और शीतला मंदिर में पूजा-पाठ की.

     

     

    इसके उपरांत वह नामांकन दाखिल करने के लिए अपर उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, नित्यानंद सिन्हा, नुपुर चौधरी, धर्मेंद्र प्रसाद, संजीव कुमार, हरेंद्र पांडेय, पंचम जंघेल, अजय भलोटिया, संजय कुमार सामंता, अमरेंद्र मल्लिक आदि मौजूद रहे।

     

     

    में रखें कि जमशेदपुर में सिलेंडर ही कमल हैःसरयू राय

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा.अजय कुमार ने किया नामांकन, कहा “एक परिवार के आतंक से शहर को कराएंगे मुक्त”
    Next Article हत्या और ब्राउन शुगर मामले में पुलिस ने दो को किया गिरफ़्तार , भेजा जेल

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.