Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डा.अजय कुमार ने किया नामांकन, कहा “एक परिवार के आतंक से शहर को कराएंगे मुक्त”
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डा.अजय कुमार ने किया नामांकन, कहा “एक परिवार के आतंक से शहर को कराएंगे मुक्त”

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डा.अजय कुमार ने किया नामांकन, कहा “एक परिवार के आतंक से शहर को कराएंगे मुक्त”

    जमशेदपुर । पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने गुरुवार को एसडीओ कार्यालय में नामांकन किया. इस दौरान उनके साथ एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामाश्रय प्रसाद, प्रस्तावक पी. एन. झा और रविंद्र झा उर्फ नट्टू झा उपस्थित रहे. अजय कुमार ने दो सेट में नामांकन किया. इससे पहले अपने कार्यकर्ताओं के साथ डा. अजय कुमार ने गोलमुरी चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किए, उसके बाद वहां से आमबगान मैदान पहुंचे. वहां डा. अजय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. तत्पश्चात जुलूस के तौर नामांकन करने एसडीओ कार्यालय पहुंचे.

     

    नामांकन के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए डा. अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में विगत 25 वर्षों से एक ही परिवार का शासन रहा है. इस परिवार के आतंक और भय से लोगों को मुक्ति दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है. जो बीजेपी परिवारवाद का विरोध करती रहीं आज वहीं परिवारवाद का नायाब उदाहरण प्रस्तुत कर रही है. केवल कोल्हान में पत्नी, बेटा और बहु को टिकट देकर बीजेपी ने सिद्ध कर दिया कि परिवार का अर्थ सही अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई का बेटा बाबुलाल सोरेन और राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू ही होता है.

     

    डा.अजय ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है. मालिकाना हक केवल जमशेदपुर की समस्या नहीं बल्कि यह पूरे प्रदेश की एक बड़ी महत्वपूर्ण समस्या है. यदि लोगों ने समर्थन दिया तो मालिकाना हक के लिए एक आयोग गठित कर इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किया जाएगा.

     

     

    जमशेदपुर पूर्वी में संगठित और असंगठित मजदूरों की एक बड़ी तादाद रहती है. उनके स्वास्थ्य सुविधा के लिए जमशेदपुर में एक ईएससीआई अस्पताल का निर्माण करना मेरी प्रतिबद्धता है. वहीं सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल बनाना, जहां सीबीएससी की पढ़ाई होगी.
    डा.अजय ने कहा कि मेरे घर पर आएंगे तो होगी चाय, बिस्कुट और आपका काम वहीं रघुवर दास के घर जाएंगे तो मिलेगा गाली, गलौज और थकान.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
    Next Article कोई भ्रम न पालें, ध्यान में रखें कि जमशेदपुर में सिलेंडर ही कमल हैःसरयू राय

    Related Posts

    जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भाजपा में शोक की लहर

    October 28, 2026

    टाटा स्टील फाउंडेशन, भारतीय सांकेतिक भाषा केंद्र और रांची सीआरसी की पहल, मूक-बधिरों के समावेशन को मि

    October 28, 2026

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को, कदाचार रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भाजपा में शोक की लहर

    टाटा स्टील फाउंडेशन, भारतीय सांकेतिक भाषा केंद्र और रांची सीआरसी की पहल, मूक-बधिरों के समावेशन को मि

    झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को, कदाचार रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

    उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुसहरी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    रबी की बेहतर उपज के लिए किसानों को बताए खेती के उन्नत तरीके

    गंगा ठाकुर को श्रद्धांजलि देने उमड़े हजारों लोग

    प्रशासनिक आदेश के बाद पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रारंभ।

    श्री सच्चा आश्रम पोखर में छठ पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासनिक इंतजाम की जरूरत

    स्टेट बैंक बरौनी में पेंशनरों की बैठक: जीवन प्रमाण पत्र सहित कई समस्याओं का हुआ निराकरण

    बेगूसराय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता का आयोजन, बाल विवाह पर चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.