Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी के आग्रह पर कीर्तन दरबार में तबदीली, अब क्लब के बजाय सोनारी गुरुद्वारा साहिब में मनाया जायेगा गुरु रामदास जी का प्रकाश दिहाड़ा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीजीपीसी के आग्रह पर कीर्तन दरबार में तबदीली, अब क्लब के बजाय सोनारी गुरुद्वारा साहिब में मनाया जायेगा गुरु रामदास जी का प्रकाश दिहाड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीजीपीसी के आग्रह पर कीर्तन दरबार में तबदीली, अब क्लब के बजाय सोनारी गुरुद्वारा साहिब में मनाया जायेगा गुरु रामदास जी का प्रकाश दिहाड़ा
    कोल्हान में सिखों की सिरमौर धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के अनुरोध पर सकारात्मक पहल करते हुए गुरु रामदास सेवा दल ने सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा सहयोग की पेशकश के बाद एक दिवसीय कीर्तन दरबार के आयोजन स्थली को परिवर्तन कर कथित क्लब से गुरुद्वारा साहिब सोनारी में हस्तांतरित कर प्रशंसनीय कार्य किया है।

     

    बुधवार को इस विषय पर प्रकाश डालते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी प्राप्त हुई थी जिसमे धार्मिक संस्था गुरु रामदास सेवा दल, सोनारी द्वारा सिखों के चौथे गुरु साहब गुरु रामदास जी का प्रकाश दिहाड़ा किसी क्लब में आयोजित किये जाने की बात कही गयी थी, जो कि सरासर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के फरमान अनुसार नियमावली के विरुद्ध थी।

     

    इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने एवं अकाली दल, जमशेदपुर ने आयोजन समिति के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह से अनुरोध किया कि फरमान का सम्मान करते हुए वे कीर्तन दरबार का आयोजन किसी क्लब के बजाय गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किया जाये। भगवान सिंह ने बताया इस विषय पर उन्होंने सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार तारा सिंह से भी सी विषय पर सहयोग का अनुरोध किया जिसे तारा सिंह ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

     

     

    इस तरह दोनों पक्षों ने कौमी एकता का प्रेरणादायक परिचय देते हुए कीर्तन दरबार सोनारी गुरुद्वारा साहिब में 26 अक्टूबर को आयोजित करने का फैसला कर समाज में सकारात्मक सन्देश दिया है। भगवान सिंह दोनों ही पक्षों का हार्दिक धन्यवाद किया और जमशेदपुर की संगत से अपील की है कि कीर्तन दरबार में हाजरी भर कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।
    सीजीपीसी के आग्रह का सम्मान कर कौमी एकता बरकरार रखने के लिए सरदार भगवान सिंह, अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला सहित अकाली दल, जमशेदपुर ने बलबीर सिंह और तारा सिंह का आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुंडागर्दी, आतंक, भय और भ्रष्टाचार का होगा खात्माःसरयू राय
    Next Article जनसम्पर्क अभियान में डा.अजय को मिल रहा है लोगों का समर्थन

    Related Posts

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.