Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव प्रचार अभियान में मुझे 35 साल का अनुभव है: प्रियंका गांधी
    Headlines राजनीति

    चुनाव प्रचार अभियान में मुझे 35 साल का अनुभव है: प्रियंका गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चुनाव प्रचार अभियान में मुझे 35 साल का अनुभव है: प्रियंका गांधी

    वायनाड: कांग्रेस महासचिव और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 1989 में 17 साल की उम्र में चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेना शुरू किया था और अब उनके पास इसमें 35 साल का अनुभव है।

    वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुईं थीं, उसके बाद से 35 वर्षों में उन्होंने अपनी मां, सोनिया गांधी, अपने भाई राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सहयोगियों के लिए प्रचार किया है।

     

     

    उनका यह बयान भाजपा की वायनाड लोकसभा उपचुनाव की उम्मीदवार नाव्या हरिदास के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह लोगों का प्रतिनिधित्व करने में प्रियंका की तुलना में अधिक अनुभवी हैं।

    प्रियंका गांधी के भाषण के दौरान मंच पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

    कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि वह वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को सम्मान की बात मानती हैं।

     

     

    उन्होंने यह भी कहा कि जिले में हुए भूस्खलन के समय वायनाड के लोगों द्वारा दिखाए गए साहस से वह बहुत प्रभावित हुईं।

    प्रियंका वाम गठबंधन एलडीएफ के प्रत्याशी सत्यन मोकेरी और भाजपा की नाव्या हरिदास के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

    राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली से भी निर्वाचित हुए थे। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। इस वजह से यहां उपचुनाव हो रहा है।

    वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में 30 वर्षीय महिला की सबल से मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार, आपसी झगड़े में हुई घटना
    Next Article पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने भाजपा के सदस्यता से दिया इस्तीफा

    Related Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    August 30, 2026

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाएं मिलकर करें प्रयास : फाउंडेशन

    प्रधानमंत्री एससी/एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी

    भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.