Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CM चंद्रबाबू नायडू की अपील- ज्यादा बच्चे पैदा करें, हम 2 और हमारे 2 नियम को करेंगे निरस्त नया कानून लाएंगे
    Breaking News Headlines राजनीति

    CM चंद्रबाबू नायडू की अपील- ज्यादा बच्चे पैदा करें, हम 2 और हमारे 2 नियम को करेंगे निरस्त नया कानून लाएंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय राज्यों के लोगों को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए. क्षेत्र में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है. इसका विपरीत असर पड़ेगा.

     

     

    सीएम ने कहा कि उनकी सरकार दो से अधिक बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है. वहीं एक नया कानून भी लाने की तैयारी में है. अगर यह कानून आया तो आंध्र प्रदेश में दो से अधिक बच्चे वाले लोग ही स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ सकेंगे.रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सरकार अधिक बच्चे वाले परिवारों को अधिक लाभ देने पर विचार कर रही है. पहले के कानून के तहत दो से अधिक बच्चे वाले लोग स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं लड़ सकते थे. अब चंद्रबाबू नायडू सरकार ने इस कानून को निरस्त कर दिया है. इसी की जगह नया कानून लाने पर विचार चल रहा है.

    कई देशों में बुढ़ापे की समस्या

    चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चीन और जापान समेत यूरोप के कई देश बुढ़ापे की समस्या से जूझ रहे हैं. 2047 तक भले ही हमारे पास जनसांख्यिकीय लाभ है. मगर आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत में बुढ़ापे की समस्या दिखने लगी है.

    गांवों में सिर्फ बुजुर्ग बचे

    उन्होंने कहा कि युवाओं के पलायन की वजह से समस्या और विकराल हो गई है. शहरों में युवा वर्ग के जाने की वजह से आंध्र प्रदेश के कई गांवों में सिर्फ बुजुर्ग बचे हैं. नायडू ने यह भी कहा कि दक्षिण के राज्यों में प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत 2.1 से कम 1.6 है.

    अमरावती प्रोजेक्ट को किया रि-लॉन्च

    चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती प्रोजेक्ट को रि-लॉन्च किया और इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा. 2019 में वाईएसआर कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद अमरावती प्रोजक्ट को रोक दिया गया था. तत्कालीन सीएम जगन मोहन रेड्डी ने तीन राजधानी विशाखापत्तनम, कुरनूल और अमरावती में बनाने की घोषणा की थी. मगर इस साल चंद्रबाबू नायूड की पार्टी टीडीपी के सत्ता में आने के बाद अमरावती को राजधानी बनाने का एलान किया गया.

    कुरनूल में बनेगी हाईकोर्ट की बेंच

    तीन साल में करीब 52,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अमरावती में आंध्र प्रदेश की ग्रीनफील्ड राजधानी तैयार होगी. विशाखापत्तनम को एक वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं कुरनूल में उच्च न्यायालय की बेंच स्थापित की जाएगी. अमरावती प्रोजेक्ट के लिए किसानों से 34,241 एकड़ जमीन ली गई थी. वहीं लगभग 15,167 एकड़ सरकारी जमीन भी उपलब्ध कराई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलिया जा रही भारत ए की टीम में इशान किशन की वापसी, गायकवाड़ हो सकते हैं कप्तान
    Next Article महाराष्ट्र: BJP ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, डिप्टी सीएम फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.