Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवाजी की विरासत को नष्ट करने में लगी है ‘महायुति’ सरकार: कांग्रेस
    Headlines राजनीति

    शिवाजी की विरासत को नष्ट करने में लगी है ‘महायुति’ सरकार: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शिवाजी की विरासत को नष्ट करने में लगी है ‘महायुति’ सरकार: कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी की विरासत को नष्ट करने में लगी हुई है।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जो लोग महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और मिलीजुली संस्कृति को अस्वीकार कर रहे हैं, उन्हें अगले महीने सज़ा मिलने जा रही है।

     

     

    महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है।

    रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र की महायुति सरकार और नई दिल्ली में बैठे इसके संरक्षक, भारत के सबसे महान सपूतों में से एक की विरासत को नष्ट करने में लगे हैं। सात साल पहले प्रधानमंत्री ने मुंबई के पास अरब सागर में शिवाजी महाराज की 696 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला रखी थी। उसके बाद से उनकी सरकार ने इसे चुपचाप छोड़ दिया। जुमलेबाज़ों ने शिवाजी महाराज को ही जुमला देने की गुस्ताख़ी की है।’’

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना प्रधानमंत्री मोदी से करके उनका अपमान किया है।

    रमेश ने कहा, ‘‘4 जून को अपनी करारी हार के बाद महाराष्ट्र के लोगों का अपमान करने के लिए एक घटिया हरकत करते हुए उन्होंने संसद भवन के बाहर छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को प्रमुख स्थान से हटा दिया। महायुति ने छत्रपति को अपनी जबरन वसूली और लूट की नीति से नहीं बख्शा। सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा इतनी घटिया तरीक़े से बनाई गई थी कि प्रधानमंत्री द्वारा इसके उद्घाटन के एक साल के भीतर ही यह ढह गई।’’

     

     

    कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जो लोग महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास और मिलीजुली संस्कृति को अस्वीकार कर रहे हैं, उन्हें अगले महीने सज़ा मिलने जा रही है।

    महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 19 अक्टूबर के बाद पहली सूची जारी होगी: मीर
    Next Article बहराइच हिंसा उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की विफलता: अखिलेश

    Related Posts

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    June 18, 2026

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.