Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 19 अक्टूबर के बाद पहली सूची जारी होगी: मीर
    Headlines झारखंड राजनीति

    झारखंड में झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 19 अक्टूबर के बाद पहली सूची जारी होगी: मीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में झामुमो के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, 19 अक्टूबर के बाद पहली सूची जारी होगी: मीर

    रांची:  कांग्रेस झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर जल्द ही अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

    कांग्रेस महासचिव और झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची 19 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी।

    झारखंड में चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    मीर ने कहा, ‘‘2019 की तरह, हम राज्य में अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और इस पर जल्द ही अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है। हम 19 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेंगे, खासकर हमारे नेता राहुल गांधी के राज्य के दौरे के बाद।’’

    इससे पहले दिन में यहां पहुंचे मीर ने कहा कि पार्टी को राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बल पर चुनाव जीतने का भरोसा है।

    मीर ने कहा कि राहुल गांधी 19 अक्टूबर को एससी/एसटी और ओबीसी समेत विभिन्न सामाजिक एवं अन्य संगठनों के साथ बैठक करेंगे।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

    झारखंड विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल पांच जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला विधानसभा से झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भागलु सोरेन ने पेश की अपनी दावेदारी
    Next Article शिवाजी की विरासत को नष्ट करने में लगी है ‘महायुति’ सरकार: कांग्रेस

    Related Posts

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल। जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार की असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहादत के बाद अब मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद शुभम के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दिया गया। इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा का कहना है कि आधिकारिक कागजात के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं। हालांकि अमरेंद्र शर्मा ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय शुभम कुमार की पत्नी हैं तो वह हमलोग के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी लाभ और मुआवजे में अधिकार मिलना चाहिए। पिता ने सरकार और प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता होनी चाहिए और शहीद के माता-पिता के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मुआवजे और अन्य सरकारी लाभों को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    June 18, 2026

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.