Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बहराइच हिंसा उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की विफलता: अखिलेश
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    बहराइच हिंसा उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की विफलता: अखिलेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बहराइच हिंसा उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की विफलता: अखिलेश

    लखनऊ:  समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बहराइच जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा को बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की विफलता करार दिया।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि जब ‘‘इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया’’ जा रहा था तो वहां ‘‘कोई पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं’’ थी।

     

     

    दुर्गा पूजा विसर्जन यात्रा के दौरान एक पूजा स्थल के बाहर कथित तौर पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर बहराइच जिले की महसी तहसील के महाराजगंज में रविवार को हिंसा भड़क गई थी, जिसमें स्थानीय निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) की गोली लगने से मौत हो गई थी।

    इस घटना के बाद इलाके में तोड़फोड़ और आगजनी हुई। भीड़ ने मकानों, दुकानों, शोरूम, अस्पतालों और वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात दंगाइयों और कुछ नामजद आरोपियों के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज कीं।

     

     

     

    यादव ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहराइच प्रशासन और सरकार की विफलता है। वे अपराध को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति और हर कार्यक्रम को बहुत शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने की बात करते हैं। तो जब इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, तब पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं थी?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘क्या प्रशासन को पता नहीं था कि वहां कैसे और क्या हो रहा था?’’

    इससे पहले सोमवार को भी यादव ने इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

     

     

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘सरकार हिंसा का कारण जानती है। कनिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कोई फायदा नहीं होगा। (दुर्गा प्रतिमा) यात्रा निकाले जाने के दौरान प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए था।’’

    इस बीच, चार दिन के बाद बृहस्पतिवार को महराजगंज समेत बहराइच जिले में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं।

    अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने हत्या और उसके बाद हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 12 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 55 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिवाजी की विरासत को नष्ट करने में लगी है ‘महायुति’ सरकार: कांग्रेस
    Next Article गोली चालन मामले में जमशेदपुर पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.