Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ‘मंत्रमुग्ध करने वाले’ ताजमहल से अभिभूत
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ‘मंत्रमुग्ध करने वाले’ ताजमहल से अभिभूत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ‘मंत्रमुग्ध करने वाले’ ताजमहल से अभिभूत

    आगरा: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और उनकी बेगम साजिदा मोहम्मद ने मंगलवार को ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार किया और 17वीं शताब्दी की वास्तुकला के इस अद्भुत नमूने को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये।

    अपनी चार-दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा पर भारत आए मुइज्जू ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, ‘‘इस मकबरे की खूबसूरती का वर्णन करना कठिन है। मंत्रमुग्ध कर देने वाली यह धरोहर उत्कृष्ट प्रेम तथा वास्तुशिल्प का प्रमाण है।’’

     

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राज्य के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा हवाई अड्डे पर मुइज्जू का अभिनंदन किया और इसके बाद ताजमहल में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।

    उपाध्याय ने मुइज्जू एवं उनकी बेगम को ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की। दोनों मेहमानों ने ताजमहल को अपने पार्श्व में रखकर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

     

     

     

    भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने बताया कि मुइज्जू की यात्रा के दौरान सुबह आठ बजे से 10 बजे तक ताजमहल जनता के लिए बंद रहा।

    मुइज्जू ने ‘शिल्पग्राम’ का भी दौरा किया। वहां से हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले ब्रज क्षेत्र के कलाकारों ने उनके सम्मान में कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोला में नवरात्रि पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन
    Next Article राज्य सरकार के निर्देशानुसार समारोहपूर्वक ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के सभी लाभार्थियों को डीबीटी की गई तृतीय किश्त की राशि

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.