Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोला में नवरात्रि पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन
    Breaking News झारखंड

    गोला में नवरात्रि पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गोला में नवरात्रि पर संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन

    इस तरह के आयोजन से सामुदायिक एकता और सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है: रितेश केशरी

     

     

    गोला। प्रखंड क्षेत्र के संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार संध्या को भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और लड़कियां उत्साह के साथ भाग ली। जिससे कार्यक्रम में रौनक बढ़ गया। इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत पर संस्कार संस्था के निदेशक रितेश केशरी ने कहा हम हर साल इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं ताकि हमारी स्थानीय महिलाएं और लड़कियां नवरात्रि का पर्व खुशी से मना सकें। बड़े शहरों में जाने की सुविधा सभी के पास पास नहीं होती, इसलिए हम यहां पर एक मंच प्रदान करते हैं,

     

    जहाँ वे अपनी संस्कृति और परंपराओं का जश्न मना सकें। महिलाओं ने पारंपरिक कपड़ों में सज-धजकर गरबा और डांडिया की धुनों पर नृत्य किया, जो देखने लायक था। इस अवसर पर नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियाँ भी हुईं, सभी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम ने न केवल नवरात्रि के पर्व का आनंद लेने का मौका दिया,

     

     

    बल्कि सामुदायिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर इस पर्व को सफल और यादगार बनाने के लिए अपनी भागीदारी दी। इस महोत्सव की समाप्ति पर सभी ने मिलकर उत्साह और उल्लास के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। संस्कार इंटरनेशनल स्कूल का यह आयोजन हर साल महिलाओं के लिए एक खास मौका बनते जा रहा है, जहाँ वे अपने शहर में ही अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा रहीं हैं।

     

     

    इस अवसर पर पूनम देशमुख ,निशा रानी, पायल पोद्दार ,मुस्कान परवीन ,सोनल कुमारी, मुस्कान अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुमन देवी ,संगीता प्रसाद ,दिया पोद्दार ,खुशी गुप्ता ,आकांक्षा कुमारी, सोनम पांडे ,शिल्पी सरकार, अलका बर्मन, संध्या अग्रवाल, सिया गुप्ता ,काजल कुमारी ,राखी पोद्दार ,पूर्णिमा कुमारी ,सोनाली गुप्ता, शगुन सिंह ,प्राची सिंह ,स्नेहलता सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के दो घरों में बीती रात ताला तोड़कर लाखों की चोरी 
    Next Article मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ‘मंत्रमुग्ध करने वाले’ ताजमहल से अभिभूत

    Related Posts

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    August 9, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लाभ वितरित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    झारखंड की टीम का सेंट्रल जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

    वसुंधरा स्टेट के पास ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

    छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास

    DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त 

    मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौके पर मौत..चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    18 दिनों से बंद घर में बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और 2 लाख नकद ले उड़े चोर; परसुडीह के गोलपहाड़ी में वारदात

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.