उपायुक्त गोड्डा की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
*स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
गोड्डा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में आगामी 08.10.2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होने वाले चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।*
*बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान अगर कदाचार करते परीक्षार्थी पाये गये तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा परीक्षा के लिये प्रतिनियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर ऑब्जर्वर एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराएं। बैठक में चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा को कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाएं रखने हेतु परीक्षा केंद्र पर सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों को अपने-अपने कर्त्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने का निदेश दिया गया। उन्होने केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित कराने एवं उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था, कमरे में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निदेश दिया । उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों में ससमय प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने हेतु सभी तैयारी पूर्व में ही पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।*
*बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी संबंधित परीक्षा केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारी के साथ बैठक कर परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा- निर्देश दिए।*
*बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा श्री अनिमेष नैथानी के द्वारा बताया गया कि परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसको लेकर सभी जरूरी व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करना है। परीक्षा कक्ष में वर्जित सामग्रियों को ले जाना निषेध रहेगा। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। उन्होंने कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए ।*
*बैठक के उपरांत सामान्य शाखा विभाग के द्वारा आवश्यक परीक्षा सामग्री केन्द्राधीक्षकों को उपलब्ध कराया गया।*
*ज्ञात हो कि जिला अंतर्गत दिनांक 08.10.2024 को जिले के कुल 20 परीक्षा केद्रों पर चौकीदार के 276 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा कराई जाएगी। कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर 9643 परीक्षार्थी शामिल होंगे।*
*मौके अपर समाहर्ता ,गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू ,अनुमंडल पदाधिकारी,गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा श्री अशोक रविदास ,जिला भू -अर्जन पदाधिकारी ,गोड्डा श्री रितेश जयसवाल , भूमि सुधार उपसमाहर्ता ,गोड्डा श्री मिथिलेश कुमार चौधरी , जिला नजारत उपसमाहर्ता ,गोड्डा श्री श्रवण राम, जिला योजना पदाधिकारी सह सामान्य शाखा पदाधिकारी संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी , संबंधित परीक्षा केंद्रो के केंद्र अधीक्षक, संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

