Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के बांटो और राज करो के खिलाफ एकजुट होने का समय है: डा. अजय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा के बांटो और राज करो के खिलाफ एकजुट होने का समय है: डा. अजय

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा के बांटो और राज करो के खिलाफ एकजुट होने का समय है – डा. अजय

    डा. अजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के नाम लिखा खुला पत्र

    जमशेदपुर । पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने सोमवार को जमशेदपुर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एव नेताओं के नाम पत्र लिख कर उनसे एकजुट रहने का आह्वाहन किया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भाजपा की बांटो और राज करो नीति के खिलाफ एकजुट रहने का समय है. अंग्रेजों की तरह बीजेपी भी बांटो और राज करो की नीति में विश्वास करती है. जिसका हमें सामना करना है और भाजपा की डिवाईड एवं रुल की नीति के संबंध में लोगों को जागरुक करना हम सब की जिम्मेवारी है.

     

    डा.अजय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैला कर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है. उनका एक ही मकसद है फूट डालो और राज करो जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. भारत विविधताओं का देश है. यहां हर जाति औऱ धर्म के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं.

     

     

    भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है और यही इसकी पहचान एवं खुबसुरती भी है. जो भाजपा के लोगों को पसंद नहीं. कांग्रेस सभी धर्मों एवं जातियों का सम्मान करती है. हमारी कोशिश समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना है. झारखंड की इंडिया गठबंधन की सरकार इसी नीति पर कार्य कर रही है. हमारी मईंया योजना आधी आबादी के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रमाण है. हम केंद्र सरकार के सहयोग के बिना लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रहे हैं.

     

     

    जो बीजेपी के शीर्ष नेताओं को पच नहीं रहा है. आज भाजपा झारखंड में नफरत का जहर फैलाने का प्रयास कर रही है. इससे सावधान रहने की जरुरत है और लोगों को भी सावधान करना है. हमें 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुंहतोड़ जवाब देना है. इसके लिए हमें एकजुट रहने की आवश्यकता है. अपनी ऊर्जा को सकरात्मक कार्यों में लगाना है औऱ झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास करना है ताकि झारखंड को हम विकसित राज्य बना सकें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस और जेजेएमपी उग्रवादी के बीच भीषण मुठभेड़
    Next Article उपायुक्त गोड्डा की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.