Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा डीबीएमएस स्कूल की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के पश्चात बिना परिजन के ही 4 साल के बच्चे को किया स्कूल से बाहर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कदमा डीबीएमएस स्कूल की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के पश्चात बिना परिजन के ही 4 साल के बच्चे को किया स्कूल से बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कदमा डीबीएमएस स्कूल की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के पश्चात बिना परिजन के ही 4 साल के बच्चे को किया स्कूल से बाहर

    एएसआई विनय कुमार सिंह ने दिखाई मानवता, बच्चे के स्कूल डायरी से उसके परिजन का नंबर निकाल उसे सही सलामत पहुंचाया घर

    वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बचा बच्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    जब भी कोई मां बाप अपने नौनीहालों को स्कूल में पढ़ने के लिए छोड़ते है, तो उन्हे इस बात की तसल्ली होती है कि स्कूल में उनका दिल का टुकड़ा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा, लेकिन जब स्कूल लापरवाही करता है, तो बात सीधे किसी मासूम की जान पर बन आती है।

     

     

    एक ऐसा ही लापरवाही का मामला झारखंड के जमशेदपुर से आयी है। जहां जमशेदपुर स्थित कदमा डीबीएमएस स्कूल की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय से पहले स्कूल की छुट्टी होने पर 4 वर्ष के बच्चे को बिना किसी पैरेंट्स के आए स्कूल से छोड़ दिया दिया गया। वहीं स्कूल से निकलने के बाद बच्चा अकेले अपने घर सोनारी की ओर जाने लगा। जो चलते चलते कदमा के लिंक रोड पहुंच गया।

     

     

    जिस पर ट्रैफिक पुलिस की नजर पड़ी, तो ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विनय कुमार सिंह चेकिंग छोड़ कर बच्चे को अपने पास बुलाकर उससे उसके घर के बारे मे जानकारी ली। वहीं बच्चे की डायरी से बच्चे की मां का मोबाइल नम्बर निकाला और बच्चे की सूचना परिजनों को दी, उसके बाद परिजन वंहा पहुंचे और अपने बच्चे को सकुशल घर ले गए।

     

     

    वहीं एएसआई विनय कुमार ने बताया कि गाड़ियों की चेकिंग लगाई गई थी, बच्चे को देखा गया कि वह अकेला आ रहा है। वहीं एक वाहन की चपेट मे आने से बच्चा बाल बाल बच गया। जिसके बाद चेकिंग छोड़ बच्चे को वे और उनके दो अन्य जवान ने संभाला और परिजनों को सूचना दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर का पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला, कांग्रेस नेता अजय सिंह ने फीता काटकर पूजा पंडाल का विधिवत किया उद्घाटन

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.