भा०क०पा० माओवादी उग्रवादी संगठन का 01 लाख ईनामी गिरफ्तार
भा०क०पा० माओवादी उग्रवादी संगठन के 01 लाख के ईनामी माओवादी गुलशन उराँव उर्फ फुलचंद उराँव, पिता- नेरू उराँव, ग्राम- हाटा, पो०- कुमण्डीह, थाना- मनिका, जिला- लातेहार, जो कि फिरार अभियुक्त है, का मनिका क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना लगातार पुलिस अधीक्षक महोदय, लातेहार को प्राप्त हो रही थी।
दिनांक- 03.10.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय, लातेहार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माओवादी गुलशन उराँव उर्फ फुलचंद उराँव को कुमण्डीह रेलवे स्टेशन के पास घूमते हुए देखा गया है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरवाडीह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया तथा प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम कुमण्डीह रेलवे स्टेशन में गुप्त तरीके से रेकी कर छापामारी किया गया
जिसमें माओवादी गुलशन उराँव उर्फ फुलचंद उराँव को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गुलशन उराँव उर्फ फुलचंद उराँव भा०क०पा० माओवादी का प्रमुख सदस्य रहा है जिस पर बारेसाँद थाना में कांड दर्ज है। लातेहार जिला अंतर्गत व्यक्तियों एवं कम्पनियों से लेवी मांगना, धमकी देना, गोली चलाने में माहिर है जो कई वर्षों से फिरार चल रहा था।
अभियुक्त का नाम पताः-
गुलशन उराँव उर्फ फुलचंद उराँव, पिता नेरू उराँव, ग्राम- हाटा, पो०- कुमण्डीह, थाना- मनिका, जिला- लातेहार।
छापामारी दल के सदस्यों के नामः-
1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी शशि कुमार
2. चा0आ0 367 उपेश कुमार सिंह
3. आ0 787 उदीत कुमार सभी मनिका थाना।
4. तकनीकी शाखा (लातेहार)
गुलशन उराँव उर्फ फुलचंद उराँव के विरूद्ध दर्ज कांडो की विवरणीः-1. बारेसाँढ़ थाना काण्ड सं0-04/2018, दिनांक-24.06.2018, धारा-147/148/149/307/353भा0द0वि0, 25(1-A) (1-B)a/26/27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

