दुर्गा पूजा को देखते हुए हेलमेट चेकिंग पर लगे रोक – आजसू
आज दिनांक 4 अक्तूबर 2024 दिन शुक्रवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा पुलिस उपाध्यक्ष यातायात जमशेदपुर को ज्ञापन दे नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए हेलमेट चेकिंग पर रोक लगाने की मांग कर पूजा तक हेलमेट चेकिंग अभियान पर रोक लगाने की मांग किए चुकी
किसी कार्यक्रम में व्यस्तता के वजह से उनके कार्यालय में प्रभारी के रूप में उकने अधिकारी को ज्ञापन दे विषय से अवगत कराया और पुलिस उपाधीक्षक से दुरभास से जानकारी दे अविलंब रोक लगाने की मांग की गई ।उक्त अवसर पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की आस्था और विश्वास के पावन पर्व शारदीय नवरात्र पूजा का शुभारंभ हो गया है, और इस पावन पर्व में हर घर से बच्चे , महिलाए, अभिभावक , नाते रिश्तेदार भी पूजा और मेला देखने घर से अपने वाहन द्वारा निकलते है
और उन सभी के पास पर्याप्त रूप से हेलमेट होना और उसको लेकर मेले में जाना और पुनः वापस घर आना मुश्किल जान पड़ता है चुकी घर के महिलाए और उनके साथ दंपति हेलमेट पहनते है लेकिन छोटे-छोटे बच्चे नही पहनते है और उस वक्त ट्रैफिक पुलिस उस दंपति को प्रताड़ित करता है और उन परिवारो को रोक कर पूजा घूमने मे विघ्न ड़ाला जाता है इस तरह के व्यवस्था से आम जनमानस को पूरे पूजा तक परेशानी है इसलिए इस पर अविलंब रोक लगे ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, संजय मलाकार, अप्पू तिवारी, देवाशीष चौधरी, ललन झा, राजेंद्र सोनकर, आकाश सिन्हा, अभय सिंह, उमाशंकर सिंह, हैरी एंथोनी , मंजीत सिंह, अभय सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रवीन प्रसाद, समेत अन्य मौजूद रहे ।

