Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुख्यात अपराधी पंकज मांझी की आपसी रंजिश में गोली मार कर हत्या, जांच मे जुटी आदित्यपुर पुलिस
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    कुख्यात अपराधी पंकज मांझी की आपसी रंजिश में गोली मार कर हत्या, जांच मे जुटी आदित्यपुर पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुख्यात अपराधी पंकज मांझी की आपसी रंजिश में गोली मार कर हत्या, जांच मे जुटी आदित्यपुर पुलिस

    हिस्ट्रीशीटर अपराधी पंकज मांझी तीन हत्याकांड में था शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर अपराधी की देर रात आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पंकज मांझी के रूप में की गई है। उसपर तीन हत्याकांड में शामिल होने का मामला पहले से दर्ज है। मृतक पंकज मांझी कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात मृतक पंकज मांझी जमशेदपुर के बिष्टूपुर से लौटा था।

     

    इस बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसपर बातचीत के क्रम में गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर देर रात घटना की जानकारी होने पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

     

     

    मृतक की बहन ने बताया है कि उसके भाई का बस्ती के कृष्ण गोप, तोरा व चंदू नमक युवकों से विवाद चल रहा था। उन्हीं लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक पंकज मांझी का उसके सहयोगी कृष्णा गोप के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।

     

     

    विवाद बढ़ने के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक पंकज मांझी पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए तीन हत्याकांड के मामले पूर्व से दर्ज हैं। मुख्य रूप से मौनी दास हत्याकांड, वरुण गोप हत्याकांड एवं गणपत हत्याकांड के मामले दर्ज हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभा०क०पा० माओवादी उग्रवादी संगठन का 01 लाख ईनामी गिरफ्तार
    Next Article सिदगोड़ा के रहने वाले टाटा स्टील कर्मी के घर से हुई लाखों की चोरी, लिखित शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.