Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों एवं अन्य सभी को दिलाया गया स्वच्छता शपथ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों एवं अन्य सभी को दिलाया गया स्वच्छता शपथ

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों एवं अन्य सभी को दिलाया गया स्वच्छता शपथ

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने अधिकारियों सहित अन्य सभी को समाहरणालय सभागार में शपथ दिलाया।

    उन्होंने कहा कि 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए एवं अपील करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें सिर्फ़ राजनैतिक आज़ादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। स्वच्छता को अपनी आदतों में शुमार करें।

    कहा कि आइए शपथ लेते हैं कि हम स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेंगे। न गंदगी करूँगा न किसी और को करने देंगे। सबसे पहले हम स्वयं से, परिवार से, मुहल्ले से, गाँव से एवं कार्यस्थल से शुरुआत करेंगे। यह मानता हूँ कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करेंगे।
    जो शपथ ले रहा हूँ, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०),परियोजना निदेशक आईटीडीए सह नोडल पदाधिकारी श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री कृष्ण कन्हैया राजहंस, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री एजाज हुसैन अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, नजारत उप समाहर्ता श्री अबीश्वर मुर्मू के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन सरकार का विकास अभूतपूर्व, भाजपा की साजिशें नाकाम होंगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
    Next Article 21 एवं 22 सितंबर को होने वाली सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के कदाचारमुक्त एवं‌ शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी अनंत कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 163 के तहत परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू

    Related Posts

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.