Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दी दिवस के अवसर पर उपराजधानी दुमका में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
    Breaking News झारखंड

    हिन्दी दिवस के अवसर पर उपराजधानी दुमका में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिन्दी दिवस के अवसर पर उपराजधानी दुमका में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका : संताल परगना के प्रमंडलीय कार्यालय में राजभाषा विभाग की ओर से विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आयुक्त संथाल परगना लालचंद डाडेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर विचार गोष्ठी सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन किया। आयुक्त के सचिव -सह- उप निदेशक, राजभाषा, संताल परगना प्रमण्डल, दुमका अमित कुमार ने स्वागत संबोधन किया। एसपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ खिरोधर प्रसाद यादव, सेवानिवृत प्राचार्या, सं०प० महाविद्यालय डॉ० प्रमोदिनी हांसदा, सेवानिवृत समाहर्ता डॉ० सी०एन० मिश्र सहित कई कवि और साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

    इस अवसर पर आयुक्त संथाल परगना लालचंद डाडेल ने उपस्थित सभी अतिथियों को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज के दिन ही 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला लिया था। हिन्दी दिवस मनाने का मकसद हिन्दी का प्रचार-प्रसार और दुनिया भर में हिन्दी को बढ़ावा देना तो है ही, साथ ही साथ आज विश्व के अलग-अलग देशों में रह रहे भारतीय लोगों को एक सूत्र में बांधना भी मकसद है। हिन्दी दिवस मनाने का राष्ट्रपति महात्मा गाँधी ने हिन्दी को जनमानस की भाषा कहा है। वह चाहते थे कि हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाया जाय। आज दुनिया की सैंकड़ों विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जाती है और करोड़ों लोग हिन्दी बोलते हैं। एक भाषा के रूप में हिन्दी न सिर्फ भारत की पहचान है बल्कि ये हमारे जीवन मूल्यों संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, सम्प्रेषक और परिचायक है।हिन्दी सिर्फ हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि भावना भी है। आज हिन्दी भाषा के विकास के लिए यह आवश्यक है।

    आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक, राजभाषा, संताल परगना प्रमण्डल अमित कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारी राजभाषा हिन्दी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों मंचो में लोकप्रियता हासिल कर रही है। भारत सरकार द्वारा हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए, साल 2006 में प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी।

    इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी हिंदी दिवस से संबंधित अपनी बात रखी तथा हिंदी भाषा को प्रमुखता से अपने जीवन में लाने हेतु बात की। मौके पर हिंदी भाषा के विकास एवं प्रसार में योगदान देने वाले साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।

    इस कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त संथाल परगना शैलेंद्र कुमार रजक, उप निदेशक जनसंपर्क रोहित कंडुलना सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में परिचर्चा का हुआ आयोजन
    Next Article ‘तुलसी भवन में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन एवं आरती श्रीवास्तव विपुला के पुस्तक स्वराग-2 लोकार्पित’

    Related Posts

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    August 30, 2026

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    संस्कार प्ले स्कूल में बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

    फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.