Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता के हित में फैसले लेते रहेंगे, हर घर में खुशहाली लाना मेरा लक्ष्य” – डॉ. इरफान अंसारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जनता के हित में फैसले लेते रहेंगे, हर घर में खुशहाली लाना मेरा लक्ष्य” – डॉ. इरफान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “जनता के हित में फैसले लेते रहेंगे, हर घर में खुशहाली लाना मेरा लक्ष्य” – डॉ. इरफान अंसारी

    IPRP/BAP कैडर के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता सफल, मानदेय में 15% की वृद्धि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड के माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में सचिव, ग्रामीण विकास विभाग एवं JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की उपस्थिति में IPRP/BAP कैडर संघ के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न हुई। इस वार्ता में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सैद्धांतिक सहमति बनी।

    मुख्य बिंदु:

    1. दैनिक मानदेय में 15% की वृद्धि: IPRP/BAP कैडर के दैनिक मानदेय में 15% की वृद्धि की जाएगी, जिससे कैडर के कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

    2. हड़ताल के दौरान का मानदेय: दिनांक 9.09.2024 से 13.09.2024 के बीच हुई हड़ताल के दौरान 5 दिनों का मानदेय नहीं काटा जाएगा।

    3. अन्य राज्यों की नीतियों की तुलनात्मक समीक्षा: IPRP/BAP संघ की मांगों पर सम्यक विचार हेतु अन्य राज्यों के IPRP/BAP कैडर की नीतियां मंगवाई जाएंगी और तुलनात्मक समीक्षा के उपरांत विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।

    4. 20000 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन: आगामी दो महीनों में IPRP/BAP द्वारा शेष बचे 20,000 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा योगदान होगा।

    वार्ता के सफल निष्कर्ष के उपरांत IPRP/BAP संघ के प्रतिनिधियों ने माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का हृदय से धन्यवाद किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। मंत्री जी को मिठाई खिलाकर, रंग-गुलाल लगाकर खुशी जताई गई।

    इस मौके पर माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “जनता के हित में ऐसे फैसले लेते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने मुझे साफ निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। जब से मंत्री बना हूं, लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं और मैं पूरी कोशिश करूंगा कि उनके साथ न्याय हो। 15% मानदेय वृद्धि की सौगात में से 10% मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की तरफ से और 5% श्री राहुल गांधी जी की ओर से दी जा रही है।”

    माननीय मंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि छोटे-छोटे निर्णयों से लोगों के घरों में खुशहाली आए, और यह वृद्धि उन्हीं प्रयासों का एक हिस्सा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में आहूत बैठक संपन्न
    Next Article तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    May 27, 2026

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.