Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को दिया गया जरूरी दिशा निर्देश*_

    आज दिनांक 13.09.2024 को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति एवं सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा जामताड़ा जिला में डी0एम0एफ0टी0 मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    बैठक में उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक, एस0पी0 माईन्स एरिया, चितरा को जिला में विधि-व्यवस्था एवं राजस्व संग्रहण में गति लाने हेतु 02 वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं डी0एम0एफ0टी0 योजना से संबंधित ऑनलाईन पोर्टल में डाटा इंट्री एवं अन्य कार्य को सभी संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित कार्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए पोर्टल में प्रविष्टि का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने तथा संबंधित अंकेक्षक दल से समन्वय स्थापित करते डी0एम0एफ0टी0 का अंकेक्षण प्रतिवेदन प्राप्त कर उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं आहूत बैठक में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन के साथ साथ सीएसआर मद से स्वीकृत योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित योजनाओं एवं कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    उन्होंने सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग सहित अन्य को सीएसआर के तहत कराए जाने वाले कार्य के लिए प्रोजेक्ट/कार्ययोजना बनाकर देने का निर्देश दिया, ताकि कार्ययोजना के अनुसार उचित निर्णय लिया जा सके।

    इस मौके पर श्री एहतेशाम वकारीब(भा.पु.से.), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी जी के जमशेदपुर आगमन को लेकर भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने की विशेष तैयारी बैठक
    Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.