Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से दो युवकों को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार
    Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से दो युवकों को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से दो युवकों को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर पुलिस इन दिनों काफी एक्शन में नजर आ रही है। वहीं सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा टीम का गठन करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध व्यापार के विरुद्ध छापेमारी एवं कारोबारी की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है।

     

    इसी क्रम में आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती के समीप ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए दो व्यक्तियों को प्रशासन द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आए दो व्यक्तियों के नाम सादिक उम्र 38 वर्ष, अजीत कुमार गुप्ता उम्र 29 वर्ष है। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से कुल 19 पुड़िया ब्राउन शुगर, दो मोबाइल फोन, यामाहा की R15 मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या JH-05DE-6636 बरामद किया गया है।

     

     

    वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि ब्राउन शुगर का अवैध धंधा करने वाले एवं इसका सेवन करने वाले सुधर जाएं अन्यथा इसका अंजाम बहुत बुरा होगा एवं आदित्यपुर क्षेत्र में पुलिस की गिरफ्त से बाहर जितने भी अपराधी हैं वह अपराध की दुनिया छोड़ दें नहीं तो किसी एक को भी बक्शा नहीं जाएगा।

     

     

    जब तक क्षेत्र से अपराध काम नहीं हो जाते आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना के प्रभारी राजीव कुमार सिंह, धीरंजन कुमार, विपुल कुमार, जयराज सोनी, विनोद टुडू एवं आदित्यपुर थाने के टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराशन घोटाला: ईडी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में की छापेमारी
    Next Article एसीबी टीम की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग एसडीओ एवं नोवामुंडी अंचलाधिकारी के ठिकानों से करोड़ों रुपए और कई जमीन के डीड किए जब्त

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.