Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में बच्चों का विद्यालय में नामांकन, कस्तूरबा गांधी/ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन एवं ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर उपस्थिति, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक के वितरण का पोर्टल पर प्रविष्टि, बैंक खाता खोलने की स्थिति, यू डायस प्लस पर विद्यालय एवं शिक्षक प्रोफाइल, स्कूल कीट क्रय एवं वितरण, आईसीटी योजना का क्रियान्वयन, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई एक्ट 2009 के तहत नामांकन की स्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन की स्थिति, असैनिक कार्यों तथा विद्यालय का जीर्णोद्धार, शौचालय, अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण सहित विभिन्न बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा किया गया।

    उपायुक्त ने बैठक को संबोधित करते हुए अनामांकित/छिजित बच्चों को 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बालिका आवासीय विद्यालयों में छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति को ई विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रायः देखने को मिलता है कि कम उम्र में बालिकाओं की शादी हो जाने से बच्चियां विद्यालय छोड़ देती है, ऐसे में संभावित बालिकाओं को चिन्हित किए जाने के आवश्यकता है साथ ही उन्होंने बाल विवाह को रोकने हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे बच्चियों के बैंक खाता खोलने की जानकारी ली। बताया गया कि कुल 137723 में से 107113 बच्चों का बैंक खाता खुल चुका है, जबकि 30610 बच्चों का बैंक खाता अभी भी नहीं खुल पाया है। उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वैसे बच्चों को चिन्हित करते हुए नजदीकी बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में उनका बैंक खाता खुलवाना सुनिश्चित करें साथ ही इस संबंध में कठिनाई होने पर एलडीएम से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

    इसके अलावा उपायुक्त ने स्कूल किट के क्रय की जानकारी ली, उन्होंने 04 प्रखंडों के द्वारा अब तक किट के क्रय नही किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 15 सितंबर तक सभी विद्यालयों में स्कूल किट का वितरण कर प्रतिवेदन दें।

    वहीं आरटीई के तहत जिले के 09 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में लक्ष्य 76 के विरुद्ध 48 छात्र छात्राओं का नामांकन कराया गया है, उपायुक्त ने शेष बचे सीटों पर 30 सितंबर से पूर्व शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन, विभिन्न असैनिक कार्यों के अद्यतन प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उपायुक्त द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअस्पतालों में मरीजों को बेहतर ईलाज हेतु सुविधाओं को रखें दुरुस्त: उपायुक्त
    Next Article उप-विकास आयुक्त ने शिविर का किया निरीक्षण

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.