Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अस्पतालों में मरीजों को बेहतर ईलाज हेतु सुविधाओं को रखें दुरुस्त: उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अस्पतालों में मरीजों को बेहतर ईलाज हेतु सुविधाओं को रखें दुरुस्त: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अस्पतालों में मरीजों को बेहतर ईलाज हेतु सुविधाओं को रखें दुरुस्त: उपायुक्त

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    वहीं उपायुक्त ने बैठक के दौरान नियमित टीकाकरण, मिजिल्स रुबेला, टी०बी० उन्मूलन, मातृत्व एवं चाइल्ड स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, बीसीजी कवरेज, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक में टीबी उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे अभियान के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने का वर्ष 2025 को टीबी उन्मूलन वर्ष घोषित किया गया है।

    वहीं उपायुक्त ने अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य सभी मेडिकल सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं आदि की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी आदि के बारे में विमर्श किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं, अस्पताल में मरीजों को बेहतर ईलाज दें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी।

    वहीं समीक्षा के दौरान उन्होंने मिजिल्स रुबेला उन्मूलन, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन आदि के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा किया। इसके अलावा संस्थागत प्रसव को लेकर भी उन्होंने उचित दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा परिवार नियोजन में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि की समीक्षा किया। उन्होंने समीक्षा के दौरान सभी पैरामीटर पर अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। वहीं नियमित टीकाकरण में शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया। इसके लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

    डबलूएचओ सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी द्वारा सभी विषयों का पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई।

    _*इस मौके पर*_ सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अमित कुमार तिवारी, डॉ कालीदास मुर्मू, डॉ मुंशी, डॉ निलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त द्वारा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
    Next Article कार्य में शिथिलता बरतने को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं संबंधित कनीय अभियंता को स्पष्टीकरण

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.