Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को विशेष बनाने में जुटा भाजयुमो
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को विशेष बनाने में जुटा भाजयुमो

    Nijam KhanBy Nijam KhanSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को विशेष बनाने में जुटा भाजयुमो

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर प्रस्तावित रोड शो और बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में विशाल जनसभा को सफल बनाने में भाजपा विभिन्न स्तरों पर तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में, गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर युवा मोर्चा के जिम्मेदारियों और कार्यों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में उनके आगमन-प्रस्थान और रोड शो के मार्ग एवं चौक-चौराहों पर पार्टी के झंडे, बैनर-पोस्टर एवं अन्य प्रचार सामग्रियों से सजाने को लेकर रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को साज-सज्जा के निमित्त जिम्मेदारियां प्रदान की गई। वहीं, युवा मोर्चा द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को जनसभा से जोड़ने पर रूपरेखा बनाई गयी।

    बैठक का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने किया।

    बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नारायण महतो, विकास सिंह, प्रकाश दुबे, राकेश चौबे, गणेश सरदार, सन्नी संघी, राकेश कुमार, अविनाश मोहंती, अभिषेक श्रीवास्तव, कंचन दत्ता, इंदरजीत सिंह, अशोक सिंह, मुकेश सिंह, नीरज मिश्रा, राज सिंह सहित युवा मोर्चा के कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुप्तकाल पर नई दृष्टि डालती है पुस्तक ‘ट्रेजर्स ऑफ द गुप्ता एम्पायर’
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 15 सितम्बर की सभा मे कोल्हान प्रमंडल के अधिवक्ता भी भाग लेंगे: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.